पाकिस्तानको विभाजित कर सिंधुदेश बनानेकी मांग करते हुए सहस्रों पाकिस्तानियोंने निकाली विशाल रैली


१९ जनवरी, २०२१
       पाकिस्तानके बलूचिस्तानके पश्चात अब सिंधमें भी स्वतन्त्रताके लिए आन्दोलन तीव्र हो गया है । १७ जनवरीको सिंध प्रान्तके सन्न जनपदमें सहस्रों प्रदर्शनकारियोंने पाकिस्तानसे स्वतन्त्रताकी मांग करते हुए सडकोंपर विशाल रैली निकाली । इसी मध्य उन्होंने हाथमें भारतके प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीका छायाचित्र भी लिया हुआ था । लोगोंने ‘आजादी-आजादी’के उद्घोषकर पाकिस्तानसे पृथक हो स्वतन्त्र सिंधुदेश बनानेकी मांग की । लोगोंके हाथोंमें अन्य वैश्विक राजनेताओंके भी छायाचित्र थे, जिसे वह लहरा रहे थे । इसमें जर्मनीके ‘चांसलर’ एंजेला मर्केल रूसके राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन व अमेरिकाके नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेनके छायाचित्र सम्मिलित थे । प्रदर्शनकारियोंने वैश्विक राजनेताओंसे इस प्रकरणमें हस्तक्षेपकर सिंधुदेशके गठनकी मांग की है । पूर्वमें भी सिंध समुदायद्वारा स्वतन्त्रताकी मांगको लेकर जन आन्दोलन किए गए हैं, जिसमें जीएम सैयदको आधुनिक सिंध राष्ट्रवादका जनक माना जाता है । इस ‘रैली’का नेतृत्व ‘सिंध मुत्तहिदा महाज’के अध्यक्ष शफी मोहम्मद गुलफाम सहित अन्य राजनेताओंने किया था । बुरफातने सिंधका उद्योग, दर्शन, समुद्री यातायात व गणित आदिके क्षेत्रोंमें योगदानके विषयपर चर्चा करते हुए, किस प्रकार पाकिस्तानद्वारा ‘फासीवादी इस्लामी’ प्रसारितकर सिंधके नागरिकोंको बन्दी बना रखा है ? इसपर प्रकाश डाला । उनके अनुसार, पाकिस्तान सिंधके संसाधनोंका दुरुपयोग करते हुए मानवाधिकारोंका भी निरन्तर उल्लङ्घन करनेमें लिप्त है । सिंधके अनेक सङ्गठन स्वतन्त्रताके समर्थनमें हैं व अन्तरराष्ट्रीय स्तरपर भी इसकी मांग उठाते रहते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि सिंध पाकिस्तानका भाग नहीं रहना चाहता, जो अपनी दमनकारी नीतियोंपर ही चलता है । उल्लेखनीय हैं कि गत वर्षोंसे पाकिस्तानके बलूचिस्तान व पाक अधिकृत कश्मीरसे भी इसी प्रकार के प्रदर्शनोंके समाचार आते रहते हैं । वहांके नागरिकोंद्वारा निरन्तर स्वतन्त्रताकी मांगको लेकर जन आक्रोश व्यक्त किया जाता है ।
        समाचारसे स्पष्ट होता है कि किस प्रकार पाकिस्तान अपनी दमनकारी नीतियोंद्वारा वहांके निवासियोंका उत्पीडन करता है । अब भारतको ऐसे प्रकरणोंको विश्वके सभी राष्ट्रोंके सम्मुख प्रस्तुत करना चाहिए और पाकिस्तान जैसे आतङ्की राष्ट्रपर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगवा देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution