देहली शासनने गत तीन माहमें विज्ञापनोंपर व्यय किए १५० कोटि रुपए
२३ अप्रैल, २०२१
देहलीमें कोरोना महामारीके कारण दिन प्रतिदिन स्थिति भयावह होती जा रही है । शासन चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करनेमें पूर्णतः असक्षम सिद्ध हो रहा है । वही इस मध्य एक ‘आरटीआई’से प्राप्त जानकारीसे ज्ञात हुआ है कि अरविंद केजरीवाल शासनने इस वर्ष जनवरीसे मार्चतक विभिन्न माध्यमोंसे अपने विज्ञापनोंपर १५० कोटि रुपएसे अधिक धनका व्यय किया है । सामाजिक जालस्थल ‘ट्विटर’पर आलोक भट्टद्वारा साझा किए गए इस ‘आरटीआई’ प्रतिवेदनसे ज्ञात होता है की २०२१ में ‘आप’ शासनद्वारा विज्ञापनोंपर जनवरी माहमें ३२.५२ कोटि फरवरीमें २५.३३ कोटि व मार्च में ९२.४८ कोटि रुपए व्यय किए गए हैं । ऐसी परिस्थितियोंमें जब राष्ट्रीय राजधानीकी स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो रही है, वहीं शासनद्वारा ‘प्रिंट मीडिया’, ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ व अन्तर्जालके माध्यमसे विज्ञापनोंपर गत २ वर्षोंमें प्रचार प्रसारपर ८०० कोटि रुपएसे अधिकका धन व्यय कर दिया है । उधर अप्रैलमें ‘यूट्यूबके माध्यमसे प्रचार करनेपर मन्त्रीजीकी अत्यधिक आलोचना भी हो रही है । उल्लेखनीय है कि अब, जब स्थिति नियन्त्रणसे बाहर हो चुकी है, देहलीके मुख्यमन्त्री अन्य राज्योंके मुख्यमन्त्रियोंसे ‘ऑक्सीजन’ प्रदान करनेकी प्रार्थना कर रहे हैं, जबकि उन्होंने अगस्त २०२० को घर-घर ‘ऑक्सीजन’ पहुंचानेका वचन दिया था ।
समाचारसे स्पष्ट होता है कि सत्तालोलुप राजनेता सत्ताका प्रयोग केवल अपने स्वार्थ हेतु ही करते हैं । उन्हें सामान्य नागरिकोंसे किसी भी प्रकारका लेना-देना नहीं रहता । ऐसे राजनेता राष्ट्रकों उत्थानके स्थानपर पतनकी ओर ले जाते हैं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply