दिसम्बर ७, २०१९
मेघालयकी राजधानी शिलांगमें अज्ञात लोगोंने शनिवार, ५ जनवरीको भारतीय जनता पार्टीके मुख्यालयपर ‘पेट्रोल बम’से आक्रमण कर दिया ! मुख्यालयपर हुए आक्रमणको लेकर भाजपाने कहा है कि हम किसीभी प्रकारकी हिंसाकी निंदा करते हैं । हम गृहमन्त्रीको पत्र लिखकर इस आक्रमणके दोषियोंके विरुद्ध कडी कार्यवाहीकी मांग करेंगें । उल्लेखनीय है कि मेघायलमें एनपीपी और यूडीपीके नेतृत्व वाली गठबन्धनमें भाजपा भी सम्मिलित है और इसी गठबंधनका वहां शासन भी चल रहा है ।
ज्ञात हो कि रविवारको कोनराड संगमाने गवर्नरसे भेंटकर ६० सदस्यीय विधानसभामें ३४ विधायकोंके समर्थनसे शासन बनानेका दावा प्रस्तुत किया था । संगमाने कहा, “मेरे पास संख्याबल होनेके कारण राज्यपालने राज्यमें शासन बनानेके लिए मुझे आमन्त्रित किया है ।
उल्लेखनीय है कि मेघालयमें किसी भी दलको बहुमत नहीं मिला था । कांग्रेस २१ सीटें विजयी होकर सबसे बडा दल बना था, जबकि एनपीपीको १९ और भाजपाको २ सीटें मिली है ।
“कुछ दिवस पूर्व ही मेघालय उच्च न्यायालयने देशके इस्लामीकरणपर चिन्ता व्यक्त की थी, तब बुद्धिवादियोंने न्यायाधीशको कोसा था, भाजपा मुख्यालयपर विस्फोट उसका प्रत्यक्ष साक्ष्य है कि उनकी चिन्ता व्यर्थ नहीं थी ! देशमें प्रत्येक स्थानसे हिन्दुवादी कार्यकर्ताओंकी हत्याके समाचार आ रहे हैं । अब केवल हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाद्वारा ही इसका स्थायी समाधान सम्भव है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply