‘केरलमें ‘पीएफआई’ने ‘आरएसएस’के लोगोंको वेशभूषा धारणकर, हथकडी लगाकर निकाली ‘रैली’ : अल्लाह-हू-अकबर ‘नारे’के साथ मोपला हिन्दू नरसंहारका दिलाया स्मरण
२१ फरवरी, २०२१
कट्टरपन्थी इस्लामी संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ने केरलमें एक ‘रैली’ निकाली। इस ‘रैली’में कुछ लोगोंने ‘आरएसएस’ की गणवेश पहनी थी और इन्हें सांखलसे बांधकर घुमाया गया था । इस ‘रैली’के कई ‘वीडियो’ और चित्र सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि इस मध्य मुसलमानी उद्घोष किए गए । ‘रैली’ केरलके मलप्पुरम जनपदके तेनियापलम नगरमें आयोजित की गई थी ।
यह घटनाक्रम जिहादियोंकी मानसिकताको सामने लाता है और यह समझ आता है कि ‘पीएफआई’ जैसा संगठन भारतवर्षके लिए कितना घातक हो गया है ? शासन सतर्क हो इस विषवृक्षको नष्ट करे अन्यथा यह विष सम्पूर्ण देशको हानि पहुंचाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply