अगस्त २८, २०१८
पाकिस्तानके नियन्त्रण वाले कश्मीरके कोटलीमें शान्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगोंपर पुलिसकी ओर से किए गए लाठीचार्जमें कई लोग गम्भीर रूपसे चोटिल हुए हैं । प्रदर्शनकारी अपने उन अधिकारोंकी मांग कर रहे थे, जो गत सात दशकसे इस्लामाबादके अनुचित शासनके कारण उन्हें वंचित रखा गया है ।
समाचार विभाग ‘एएनआई’के अनुसार, काफी बडी संख्यामें एकजुट हुए प्रदर्शनकारियोंको तितर-बितर करनेके लिए पुलिसने आंसू गैसके गोल छोडे ! लोगोंके मध्य फैले चित्रोंसे यह स्पष्ट ज्ञात होता है कि किस प्रकार उन क्षेत्रोंमें ‘लॉ इन्फोर्समेंट विभाग’ काफी बर्बरताके साथ लोगों से व्यवहार करता हैं । कश्मीरी जनतापर बर्बरताके लिए वहांकी सुरक्षा बलोंको इस्लामाबादने छूट दे रखी है ।
यह कोई प्रथम ऐसा प्रकरण नहीं है, जब पाकिस्तानके नियन्त्रण वाले कश्मीरमें वहांकी जनतापर इस प्रकारका अत्याचार किया गया हो । क्षेत्रमें जब भी उन्हें विरोधकी ध्वनि सुनाई देती है, पाक शासन इसी प्रकारका व्यवहार वहांके लोगोंके साथ करती है ।
पीओकेमें स्थान-स्थानपर हो रहे प्रदर्शन धीरे-धीरे विद्रोहका रूप ले रहे हैं ।
“जो कश्मीरी अपना विलय पाकिस्तानमें चाहते हैं, इसे ध्यान से देख लें ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply