मुंबईके नूतन पुलिस आयुक्त, हेमंत नगरालेने स्वीकार किया कि मुंबई पुलिसकी छवि धूमिल हो रही है
१७ मार्च, २०२१
महाराष्ट्रके उद्धव शासनने मुंबईके पुराने आयुक्तको स्थानन्तरित कर दिया है और उसके स्थानपर ‘आईपीएस’ अधिकारी हेमंत नगरालेको नियुक्तकर दिया गया है ।
हेमंत नगरालेने मीडियाको बताया कि वह अच्छा कार्य करके पुलिसका नाम उज्ज्वल करेंगे; क्योंकि इस समय पुलिस अति संवेदनशील स्थितिमें चल रही है । उन्होंने किसी प्रकारकी भी टिप्पणी करनेसे मना कर दिया और कहा कि पुलिसके सभी विभाग अपने-अपने कर्तव्य निभा रहे हैं, चाहे ‘एनआईए’ हो अथवा ‘एटीएस’ या स्थानीय पुलिस विभाग । हेमंत नगरालेका कहनेका अर्थ ‘एंटीलिया’ और मनसुख हिरेनसे था ।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र शासनने सचिन वाजेके ‘एनआईए’द्वारा बन्दी बनाए जानेके उपरान्त अपनी और अधिक भद पीटनेसे पूर्व ही भूतपूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंहको उनके पदसे हटा दिया था और नूतन नियुक्ति कर दी । इन्हीं नूतन आयुक्तकी स्वीकारोक्ति कि मुंबई पुलिसकी छवि धूमिल हो रही है, यह दर्शाता है कि मुंबई पुलिसके कुकृत्योंसे ऐसा हुआ है । मुंबई ही नहीं; अपितु सम्पूर्ण देशकी पुलिस अपना कर्तव्य बिना किसी राजनीतिक दबावके निभाए, इस हेतु अब हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना करना अपरिहार्य हो गया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply