हिन्दुओंके दबावके आगे पुलिस झुकी : धर्मान्धपर की कार्यवाही


१० अप्रैल, २०२१
मध्यप्रदेशके इन्दौरमें शनिवार १० मार्चको ‘व्हाट्सऐप्प’पर एक सन्देश और चित्र प्रसारित हुआ, जिसमें हिन्दू संन्यासी यति नरसिंहानंदजीका अपमान किया गया था और इसके विरोधमें हिन्दूवादियोंने पुलिसमें परिवाद कराया । परिवादपर कार्यवाही नहीं करते हुए पुलिसने केवल चित्र निकालकर प्रकरणको समाप्त मान लिया था; किन्तु यह सूचना मिलनेपर हिन्दूवादी पुनः सक्रिय हुए और पुलिसको आरोपी मुश्ताक कादरीको बन्दी बनाना पडा ।
उल्लेखनीय है कि इंदौर नगरके मुस्लिम बहुल क्षेत्र आजाद नगरमें एक औषधि विक्रय केन्द्र है, जिसका नाम ‘राहत मेडिकल’ है और इसका संचालक मुश्ताक कादरी नामक एक धर्मान्ध है । इसने हिन्दू सन्त यति नरसिंहानंद सरस्वतीका अपमान करनेके लिए, इनके चित्रोंकी एक शृंखला अपने औषधि विक्रय केन्द्रके उस स्थानपर चिपकाई, जहांपर लोग खडे होते हैं और विक्रेतासे औषधि प्राप्त करते हैं । जब इसका चित्र सार्वजनिक हुआ तो हिन्दूवादियोने इंदौर पुलिसके ‘क्राइम वॉच’ क्रमांकपर सामूहिक रूपसे परिवाद प्रविष्ट कराया और हिन्दू जागरण मंचके कार्यकताओंने भी प्रदर्शन किया, जिसके दबावमें पुलिसको उक्त कार्यवाही करनी पडी । यद्यपि पुलिसने नगरमें गृहबन्दीके कारण केवल भारतीय दण्ड संहिता १९७३ की धारा-१५१के (शांतिभंगकी आशंका) अनुसार ही कार्यवाही की ।
 नूतन सूचनाके अनुसार इस आरोपीको छुडानेके लिए धर्मान्ध समुदायने ११ मार्च, रविवारको थानेपर प्रदर्शन भी किया और उसके इस कृत्यका समर्थन किया ।
    यह प्रसन्नताका विषय है कि हिन्दू अब ऐसे प्रकरणोंपर सचेत हो, अपने स्वर मुखर करने लगे हैं; किन्तु इतना होना भी प्रथमदृष्टया योग्य ही है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution