अनेक नक्सली आतङ्कियोंकी कोरोनासे मृत्यु, पुलिसने कहा ‘ऑक्सीजन’ चाहिए तो समर्पण करें 


१२ मई, २०२१
      छत्तीसगढके नक्सल प्रभावित क्षेत्रोंमें नक्सलियोंमें कोरोनाका अतिशय घातक ‘वायरस’ फैलनेके समाचार हैं । वे बिना उपचारके मृत्युको प्राप्त हो रहे हैं । ग्रामीणोंसे प्राप्त समाचार अनुसार १० मई २०२१ को लगभग १० नक्सलियोंका अन्तिम संस्कार किया गया ।
          बस्तरके कोंडागांव, सुकमा व बीजापुर सङ्क्रमित हो गए हैं । वहांसे वनोंमें छुपे नक्सलियोंतक सङ्क्रमण फैल गया है । इन आतङ्कियोंने आवश्यक औषधि तो मंगवा ली है; परन्तु सुरक्षा बलोंके पहरेके कारण वे ‘ऑक्सीजन सिलेंडर’ प्राप्त करनेमें अक्षम हैं ।
        पालनार क्षेत्रमें नक्सलियोंके एक शिविरपर सुरक्षा बलोंने आक्रमण किया था तो नक्सली पलायन कर गए; परन्तु वहांसे प्राप्त एक पत्रसे ज्ञात हुआ कि मृत्युके भयसे नक्सली अब अपने घरोंको लौट सकते हैं । टेकलगुडाका षड्यन्त्र रचनेवाले कुख्यात सुजाताकी भी मृत्युका समाचार है ।
        बस्तरके पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी कह चुके हैं कि नक्सली आत्मसमर्पण करें तो चिकित्सालयोंमें उनका उचित उपचार करवाया जाएगा ।
    अभीतक अनेक निरपराधोंकी तथा हमारे अनेक पुलिसकर्मियोंकी हत्याएं कर चुके यह आतङ्की नक्सली अब कोरोनासे ग्रस्त हैं । इनपर दया करना अविवेकपूर्ण निर्णय होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution