प्रकाश अम्बेडकरका पुनः विषकारी वक्तव्य, ‘आरएसएस’पर नियन्त्रण लगाए कांग्रेस !


जनवरी ९, २०१९


भारिपा बहुजन महासंघके नेता प्रकाश अंबेडकरने शनिवार, ९ फरवरीको कहा कि कांग्रेसको दोनों दलोंके मध्य सीटोंके तालमेलपर वार्ता आरम्भ करनेके लिए ‘आरएसएसपर नियन्त्रण कसने’की योजनाके साथ आगे आना होगा । अंबेडकरने रवि भवनमें एक संवाददाता सम्मेलनको सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि ‘आरएसएस’ संविधानमें विश्वास नहीं रखता है और वह समानान्तर शासन चला रहा है । उन्होंने दावा किया कि जहां संविधानके अन्तर्गत एक शासन भारतके राष्ट्रपतिकी अध्यक्षतामें है, दूसरा शासन असंवैधानिक है और ‘आरएसएस’के संचालनमें है । कांग्रेस यह सुनिश्चित करनेके लिए किसी योजनाके साथ आए कि आरएसएसको संविधानके भीतर लाया जाए । उन्होंने कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडेके विरुद्घ पुलिस जांचका वर्णन करते हुए दावा किया, ‘‘उन्होंने पांच सहस्र पृष्ठोंकी एक प्राथमिकी प्रविष्ट की है, जिसमें कोई साक्ष्य नहीं है, जो साक्ष्य विधेयकके अन्तर्गत टिक सके । प्राथमिकीके भागके रूपमें उनकी ओरसे प्रस्तुत लिखितपत्रमें कहीं उनका नाम नहीं है, केवल आनंद नामका वर्णन है । इस आधारपर उन्होंने आनंद तेलतुंबडेको एक आरोपी बनाया है ।’’

 

“गत दिवसोंमें प्रकाश अम्बेडकरने कहा था कि ‘वन्दे मातरम’की आवश्यकता नहीं है तो क्या वह संविधान अन्तर्गत था ? देशमें सबसे अधिक धर्मान्तरण दलितोंका होता है, तब ये दलितोंके तथाकथित संरक्षक कहां जाते हैं ? वास्तवमें प्रकाश अम्बेडकर अपने पूर्वजोंके नामपर बैठे-बैठे सत्ता भोग रहे हैं और नामके लिए और राजनीतिके लिए दलितोंको भडकानेका कार्य करते हैं ! अब ‘आरएसएस’पर नियन्त्रणकी बात कर रहे हैं । इससे उतम होगा कि वे पहले कुछ एक-दो उत्तम कार्यकर उपलब्धि प्राप्त कर आगे आए, तब कुछ कहे; अन्यथा लोग आपके भीतर संस्कार न होनेकी ही दुहाई देकर कपूत बंकर राष्ट्रद्रोही होनेकी ही संज्ञा देंगें ।”  – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution