हिन्दू नामके आश्रयपर जिहादीने किया मस्जिदमें छद्म निकाह,  अभिनेत्री प्रीति तलरेजाने लगाया मारपीटका आरोप


०६ जनवरी, २०२१
     महाराष्ट्रमें प्रीति तलरेजा नामक कथित अभिनेत्रीने ‘सोशल मीडिया’के माध्यमसे अपने साथ हो रही घरेलू हिंसाके प्रकरणको उजागर किया है । ‘एक्स्ट्रेस’ने अपने मुसलमान पतिपर उससे मारपीट करनेके अतिरिक्त धर्मान्तरण, शारीरिक और मानसिक शोषण आदिका आरोप लगाया है ।
     महिलाका कहना है कि उसकेद्वारा कई साक्ष्य दिए जानेके पश्चात भी उसके पति अभिजीत पेटकरके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट नहीं किया जा रहा और उसे ‘एनसी’ देकर कहा जा रहा है कि ये पारिवारिक प्रकरण है ।
     ‘सोशल मीडिया’पर प्रीति तलरेजाने २९ दिसम्बर २०२० से इस सम्बन्धमें अपने ‘पोस्ट’ डालने प्रारम्भ किए थे । पहले उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने खडकपडा थानेमें परिवाद लिखाया है; परन्तु वहांसे उन्हें कोई उत्तर नहीं दिया गया । उनकी ‘एफआईआर’तक नहीं लिखी गई ।
     इसके पश्चात उन्होंने राज्यके मुख्यमन्त्री उद्धव ठाकरेको ‘टैग’ करके कहा कि उन्होंने अपने पतिके विरुद्ध परिवाद लिखवाया है, जिसने प्रेमके नामपर उनसे छल किया और एक छद्म निकाह करके ये विश्वास दिलाया कि उनकी आधिकारिक रूपसे विवाह हो गया है । अभिनेत्रीने बताया कि एक ओर उनके परिवादको थानेमें प्रविष्टतक नहीं होने दे रहे, वहीं दूसरी ओर मस्जिदमें निकाह होनेके कारण उन्हें प्रमाणपत्र देनेसे मना किया जा रहा है ।
     महिलाने बताया कि उनका पति मुसलमान है और उसके पास धर्म परिवर्तनके कोई साक्ष्य भी नहीं है तथापि वो अपने वैधानिक प्रपत्रोंपर अपना नाम अभिजीत पेटकर उपयोग करता है । प्रीतिने अपने ‘ट्विटर’पर उनके साथ हुई मारपीटकी ‘वीडियो’ भी साझा की है । उनका प्रमाण है कि साक्ष्य दिखानेके उपरान्त भी कल्याण खडपडा थानेमें परिवाद प्रविष्ट नहीं हो रही ।
     वह उद्विग्न होकर ४ जनवरीको कहती हैं कि भारतमें महिला यदि आत्महत्या कर ले तो निर्दोषको भी दण्ड दिया जाता है; परन्तु यदि कोई जीवित महिला संघर्ष करे तो उसका केवल शोषण होता है, यही सत्य है । महिलाके अनुसार, उसका पति उसकी पहली बेटीको साथ रखनेके विरुद्ध था ।
     वह त्रस्त होकर ‘सोशल मीडिया’पर लिखती हैं, “मैं हिन्दू जन्मी हूं और हिन्दू ही मरूंगी । मेरी विनती है कि अपनी बेटीको अकेला न छोडें ! मेरा परिवार मेरे साथ है; इसलिए साहस करके मैं यहांतक पहुंची हूं । लोगोंको जो कहना है, कहने दो; परन्तु इसे एक अपनी बेटी, बहन व पत्नी और अन्य महिलाओंके लिए अच्छे उदाहरणकी भांति लो ।”
     बता दें कि प्रीति तलरेजाने अपने ‘यूट्यूब चैनल’पर एक ‘वीडियो’ ‘अपलोड’ किया है । इसके ‘डिस्क्रिप्शन’में उन्होंने आपबीतीके रूपमें एक लेख लिखा है । वह लिखती हैं कि मैंने इस व्यक्तिसे विवाह किया; क्योंकि इसने मुझे अपनी सौम्य छवि दिखाई कि इसे इसकी पुरानी पत्नीने बहुत प्रताडित किया है और इसके माता-पिता भी नहीं हैं । इस मध्य मैं इसकी ओर आकर्षित हुई; क्योंकि मेरे पतिसे मेरा विवाद हो रहा था । इसने मुझे अच्छे जीवनके लिए प्रतिज्ञा की और मेरे पतिको ‘तलाक’ देनेके लिए मुझे मना लिया । इसने मुझपर मुसलमान विधानके अनुसार विवाहका दबाव बनाया, जो वास्तविकतामें छद्म विवाह था, जिसे इसके मित्रोंने ही प्रबन्ध किया था । ये मुझे ‘सोशल मीडिया’ उपयोग करनेपर अपशब्द कहता और मेरी बडी बेटीके साथ रहनेपर भी क्रोधित होता । मेरे घरवालों और मैंने कई बार इसे इसकी छात्राओंके साथ ‘डेट’ करते देखा है; परन्तु पूछनेपर कहता कि वो ४ पत्नियोंसे अधिक रख सकता है । इसका पुलिस विभागमें और कुछ ‘गुण्डों’से परिचय है, ये सदैव अपने और मेरे चित्र ‘शेयर’ करनेकी धमकी देता और मुझे व मेरे परिवारवालोंको हानि पहुंचानेकी धमकी देता है ।”
           अनेक हिन्दू युवती और अभिनेत्रियोंने इन मुसलमानोंके छद्म प्रेमजालमें फसकर अपना जीवन नरकतुल्य कर लिया है । क्या यह विधान है कि इनको न्याय मिलना चाहिए ?  इस प्रकारकी कई युवतियां अभी भी इन जिहादियोंके कारण अपना जीवन व्यर्थ कर रही हैं; अतः इनसे बचने और अपनी सुरक्षाके लिए इनके माता-पिताको अपने बच्चोंको धर्मकी शिक्षा देना आवश्यक है, जिससे ऐसे धर्मान्धोंके छद्म जालमें न फसें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution