‘आम आदमी पार्टी’के विधायकने ही की देहलीमें राष्ट्रपति शासनकी मांग
३० अप्रैल, २०२१
देहलीमें ‘कोरोना’ महामारीकी भयावह स्थितिको देखकर अब ‘आम आदमी पार्टी’ दलके विधायक ही राजधानीमें राष्ट्रपति शासनकी मांग कर रहे हैं । समाचारके अनुसार, चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्रके अन्तर्गत आनेवाले मटिया महल विधानसभासे विधायक शोएब इकबालने कहा कि देहलीकी स्थितिको देखकर रोना आ रहा है । उन्होंने यह भी कहा, “मुझे रातभर निद्रा नहीं आ रही है, जिस प्रकारसे लोगोंको व्यथित देख रहा हूं, कहीं ‘ऑक्सीजन’ नहीं मिल रही है, तो कहीं औषधियां भी प्राप्त नहीं हो पा रही हैं । मेरा एक मित्र इस समय अत्यधिक पीडित है; परन्तु चिकित्सालयके पास न ‘ऑक्सीजन’ है, न ‘वेंटीलेटर’ । मेरे पास रातसे ही उसकी मांगका कागद रखा है । उसे मैं ‘रेमडेसीवर’भी उपलब्ध नहीं करा पा रहा हूं । वहीं उनकी मित्रकी पुत्रियां भी गम्भीर हैं, जिन्हें ‘न्यूलाइफ चिकित्सालय’में प्रविष्ट कराया गया है । विधायकने कहा कि धन होनेके पश्चात भी चिकित्सालय व औषधियों दोनों नहीं मिल रहे हैं । इस आपदाके समय वह किसीसे सम्पर्क नहीं कर पा रहे हैं, न ही उनको ज्ञात है कि कौन ‘नोडल ऑफिसर’ और यह किसका उत्तरदायित्व है । उनके अनुसार, अब उच्च न्यायालयको राष्ट्रपति शासन लगानेका निर्णय लेना चाहिए; अन्यथा मार्गोमें शव ही शव होंगे । उल्लेखनीय है कि शोएब देहलीके वरिष्ठ राजनेताओंमेंसे एक हैं, जो १९९३ से विधायक चुने आ रहे हैं । पूर्वमें वह देहली विधानसभाके ‘डिप्टी स्पीकर’ व ‘प्रोटेम स्पीकर’ भी रह चुके हैं ।
देहलीमें महामारी दिन प्रतिदिन सुरसा राक्षसी समान प्रभावी होती जा रही है; परन्तु वहांका शासन मूक-बधिर समान बैठा है । अब सभीको इसका भान हो गया है कि प्रजातन्त्र अब भारतमें पूर्णतः असफल है व हिन्दूराष्ट्र ही इन आपदाओंमें ईश्वर साम्राज्य स्थापितकर समस्याओंका निदान कर सकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply