३७ स्थानोंपर सार्वजनिक स्थानपर ‘नमाज’, रोहिंग्याओंको भी जनसमूहके (भीडके) लिए बुलाया, विरोध कर रहे ३० हिन्दुओंको उठा ले गई गुरुग्राम ‘पुलिस’
२९ अक्टूबर, २०२१
हरियाणाके गुरुग्राममें शुक्रवारको सार्वजनिक स्थानपर ‘जुमे’की ‘नमाज’को लेकर हिन्दू संगठनों सहित स्थानीय लोगोंद्वारा विरोध किया जा रहा है । गत पांच सप्ताहसे चल रहे विरोधके पश्चात भी समाधान न निकलनेसे हिन्दू-मुसलमानोंके मध्य विवाद बढता जा रहा है । वहीं ‘पुलिस’ने कुल ३७ स्थानोंपर ‘नमाज’ पढनेकी अनुमति दी है । जिसके विरोधमें हिन्दू महिलाओंके साथ बडी संख्यामें लोग आज पांचवें सप्ताह भी भजन-कीर्तन और उद्घोष करते हुए सडकपर निकल आए । विरोध करनेकी क्रममें गुरुग्रामके ‘सेक्टर’-१२‘ए’ क्षेत्रमें पहुंचे हिन्दू संगठनोंके प्रतिनिधियोंको गुरुग्राम ‘पुलिस’ने अभिरक्षा में लिया है । अभिरक्षा में लिए गए लोगोंकी संख्या ३० बताई जा रही है ।
समाचार माध्यमोंके अनुसार, आज शान्तिपूर्वक ‘जुमे’की ‘नमाज’के लिए ५०० ‘पुलिस’के जवान पांच स्थानोंपर नियुक्त हैं । ये निर्णय हिन्दू संगठनोंद्वारा चल रहे विरोधको देखते हुए लिया गया है, ऐसा ‘पुलिस’ने अपने वक्तव्यमें जानकारी दी । विरोधके समर्थनमें स्थानीय जनता भी उठ खडी हुई है और गत दो सप्ताहसे ‘नमाज’के स्थानोंपर भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसाके पाठसे निरन्तर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है ।
यह कौनसी धर्मनिरपेक्षता हैं ? जहां मानसिक रूपसे बहुसंख्यकोंका उत्पीडन हो रहा है और उनको कारागृहमें डाला जा रहा और राज्यका ‘भाजपा’ शासन इस उत्पीडनको रोकनेके स्थानपर जिहादियोंको सरंक्षण दे रहा है ? हिन्दुओं यही समय है, इस अन्यायका सभी मंचोंसे वैधानिक रूपसे विरोध करो और स्थानीय हिन्दू भाइयोंको नैतिक समर्थन भी दो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply