पुलवामामें सैन्य अभियानमें तीन आतंकवादी मृत, एक नागरिककी भी मृत्यु


जून २९, २०१८

जम्मू कश्मीरके पुलवामा प्रान्तमें आतंकियों और सेनाके मध्य भिडन्तमें तीन आतंकवादियोंको मार गिराया गया । वहीं भिडन्त स्थलके निकट पत्थरबाजों और सुरक्षा बलोंके मध्य संघर्षमें एक व्यक्तिकी मृत्यु हो गई ! एक अधिकारीने बताया कि सुरक्षा बलोंको थुम्ना गांवमें आतंकवादियोंकी उपस्थितिकी सूचना मिली थी, जिसके बाद उस क्षेत्रका घिराव करके अन्वेषण अभियान चलाया गया ।
उन्होंने बताया कि तीन आतंकवादी एक घरमें छिप गए थे । सुरक्षा बलोंने आतंकवादी जहां छिपे थे, उसका संज्ञान कर लिया; लेकिन घरमें लोगोंके होनेके कारण उनको मारनेके लिए अभियान आरम्भ करनेमें देरी हुई । अधिकारीने बताया कि घरमें से सभी नागरिकोंको निकालनेके बाद भिडन्त आरम्भ हो गई, जिसमें सभी तीन आतंकवादियोंको ढेर कर दिया गया ।
इस मध्य, भीडने आतंकवाद विरोधी अभियानमें सम्मिलित सुरक्षा बलोंपर पथराव करना आरम्भ कर दिया । पुलिस अधिकारीने बताया कि प्रदर्शनकारियोंके विरुद्ध सुरक्षा बलोंकी कार्रवाईमें ‘कम से कम’ पांच व्यक्तियोंको गोली लगी है । उन्होंने बताया कि एक चोटिलको चिकित्सालय ले जानेपर चिकित्सकोंने उसे मृत घोषित कर दिया । उसका संज्ञान १६ वर्षीय फैजान अहमद खानके रूपमें हुआ है ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution