अक्तूबर १३, २०१८
जम्मू-कश्मीरमें हिज्बुल मुखिया (कमांडर) मन्नान वानीको ढेर करनेके दो दिवस पश्चात सुरक्षाबलोंको एक और सफलता मिली है । पुलवामामें भिडन्तमें एक आतंकीको मार दिया गया है ! उसके पाससे शस्त्र (हथियार) भी मिले हैं । कश्मीरमें निकाय चुनावके लिए तीसरे चरणका मतदान जारी है और राज्यमें कडी सुरक्षाकी व्यवस्था की गई हैं ।
पुलवामाके बाबगुण्डमें शनिवार प्रातः सुरक्षाबलों और आतंकियोंके मध्य भिडन्त आरम्भ हुई । आतंकियोंको मुंहतोड प्रत्युत्तर देते हुए भिडन्तमें एक आंतकीको ढेर कर दिया गया । मिली जानकारीके अनुसार भिडन्त अभी जारी है व अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने आतंकी इसमें सम्मिलित हैं ?
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply