फरवरी १५, २०१९
पुलवामा आक्रमणके पश्चात पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसलका कहना है कश्मीर एक ऊंचाईवाले शमशानकी भांति है ! पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसलको यह समझना मुश्किल हो गया कि किसप्रकारकी हिंसा निंदाके योग्य है । उन्होंने कहा, “कश्मीर एक ऊंचे शमशानकी भांति है । लगभग ७० लाख लोग मरनेकी प्रतीक्षा कर रहे हैं । यहां हत्याएं हो रही हैं, ऐसेमें हमारे लिए थोडा कठिन है कि किसप्रकारकी हिंसाकी निंदा की जाए !”
उन्होंने कहा, “हमने सर्जिकल स्ट्राइकका प्रयास किया, क्या यह सफल रहा ? नहीं ! क्या हम पाकिस्तानके साथ युद्ध कर सकते हैं, जोकि एक परमाणु देश है ? मुझे लगता है, नहीं ! हम दक्षिण एशियामें एक और उथल-पुथल नहीं कर सकते हैं । यदि यह जारी रहा तो भारतके भीतर एक अफगानिस्तान और एक सीरिया होगा !”
“शाह फैजलको यह ज्ञात नहीं कि इसकी निन्दा की जाए अथवा नहीं तो वह एक कार्य कर सकते हैं । स्वयं या उनका कोई परिजन सेनामें प्रविष्ट हो । जब वह युद्धपर जाएगा तो सब स्वतः ही समझ आएगा और शाह फैजलको पूर्ण सत्य वादन करना चाहिए कि कश्मीरमें जबतक कश्मीरी पण्डित थे, वह स्वर्ग था; परन्तु जबसे मौलवी, मदरसे और मस्जिद आई है, यह शमशान बननेकी ओर अग्रसर हुआ है । इसका समाधान है कश्मीरसे इन तीन ‘एम’की समाप्ति !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : फर्स्टपोस्ट
Leave a Reply