मदमें (नशे) धुत होकर एक ७२ वर्षीय वसनान्धने किया गायसे दुष्कर्म
६ सिंतबर, २०२१
पंजाबके लुधियानासे एक घिनौना प्रकरण सामने आया है । मदमें (नशे) धुत ७२ वर्षीय एक व्यक्ति गायसे दुष्कर्म कर रहा था । ४ सितम्बरको अर्धरात्रिमें जैसे ही गोपालक घटनास्थलपर पहुंचा, आरोपित भाग गया । घटनाकी जानकारी मिलनेपर रविवार, ५ सितम्बरको प्रातः ‘डेयरी’ परिसरमें हिन्दू नेता जुटे और अपराधीके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्टकर उसे त्वरित बन्दी बनानेकी मांग करने लगे । सूत्रोंके अनुसार, अपराधी निकटके क्षेत्रमें एक ‘ट्रॉली’ चलाता है और उस व्यक्तिके घरपर ‘पुलिस’की छापेमारीके मध्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है । प्रकरणमें ‘पुलिस’ आगामी स्तरकी जांच कर रही है ।
शासन, प्रशासन एवं समाज परस्पर पूरक होते हैं, समाजमें विद्यमान दुष्प्रवृत्तियों एवं व्यासनाधीनताको नष्टकर सभीको धर्मपरायण और ईश्वरनिष्ठ नहीं बनानेके कारण सर्वसामान्य प्रजासे लेकर प्राणी जगत भी वासनान्धों और दुर्व्यसनियोंकी बलि चढ रहा है । हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनासे पूर्व सर्वत्र हो रही धर्मग्लानिका अन्त स्वतः होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply