पंजाब व जम्मू-कश्मीरमें बडे आक्रमणका षडयन्त्र कर रहे आतंकी !


जुलाई २०, २०१८

जम्मू-कश्मीरमें भारतीय सुरक्षा बलोंद्वारा आतंकियोंके विरुद्धकी गई कार्यवाहीसे विक्षिप्त आतंकी जाकिर मूसा बडे प्रहारका अवसर ढूंढ रहा है । गुप्तचर विभागको सूचना मिली है कि आतंकी जाकिर मूसा एक बडी घटनाको करनेका प्रयास कर रहा है ।

सूचनाके अनुसार आतंकी संगठन अंसार गजावत-उल-हिन्दका मुखिया जाकिर मूसा जम्मू-कश्मीरमें नूतन आतंकियोंको प्रवेश दे रहा है । इतना ही नहीं, जाकिर मूसा अपने डिप्टी रेहानके संग मिलकर जम्मू-कश्मीर और पंजाबके पुलिस कर्मियोंपर फिदायीन आक्रमणके लिए सिद्ध (तैयार) हो रहा है । आतंकी रेहानने आक्रमणकी तैयारियोंको लेकर पंजाब और जम्मूमें पुलिसके कार्यालयोंके कई स्थानोंकी जांचकी है !

गुप्तचर विभागने शासनको भेजे अपने एक विवरणमें कहा कि जम्मू कश्मीरमें सीमारेखाके निकट १० आतंकियोंकी हलचल देखी गई है । ऐसा बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकी कश्मीरमें बडे आक्रमणके लिए सज्ज हैं और इसके लिए वो भारतमें घुसपैठकी प्रतिक्षा कर रहे हैं । ये आतंकी लश्कर और जैशके बताए जा रहे हैं । गुप्तचर विभागके इस विवरणके पश्चात सीमारेखापर सुरक्षा बलोंको चौकन्ना रहनेको कहा गया है, यही नहीं अमरनाथ यात्राकी सुरक्षामें लगे ‘आईटीबीपी सीआरपीएफ सेना’ और जम्मू-कश्मीर पुलिससे भी कडी निगरानी रखनेको कहा गया है ।

सुरक्षा विभागके अनुसार ‘लश्कर-ए-तैयबा’ और ‘जैश-ए-मोहम्मद’ भारतपर बडे आतंकी आक्रमण न कर पानेसे बेचैन हैं । विवरणके अनुसार पाकिस्तानके बहावलपुरमें ‘जैश’के आतंकियोंको ‘आईएसआई’की सहायतासे भारतीय नौसेनाके स्थानपर आतंकी आक्रमणका प्रशिक्षण दिया जा रहा है । ‘जैश’के आतंकियोंको गहरे जलमें तैरनेसे लेकर शस्त्रास्त्र चलानेका प्रशिक्षण मिल रहा है, ताकि वह पठानकोट जैसा एक और आक्रमण कर सके ।

स्रोत : पंजाब केसरी

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution