‘रसूल’के लिए पंजाबी गीतकार-अभिनेता एमी विर्कने मांगी क्षमा, ‘सुफना’ चित्रपटके गीतपर बन्दी बनानेकी मिली थी धमकी
७ सिंतबर, २०२१
मुसलमान समाजकी भावनाएं पुनः आहत हुई हैं । एमी विर्क नामके पंजाबी गीतकार और अभिनेताके साथ-साथ, गीतकार जानीने भी क्षमा मांगी है । एक चित्रपट है ‘सुफना’ । इसका एक गीत है ‘कबूल है’ । इसी गीतमें ‘रसूल’ शब्दका प्रयोग किया गया है और यही विवादका कारण है । एक लडकी जसनूरने ‘रसूल’ शब्दपर आपत्ति व्यक्त की । विवाद इतना बढ गया कि ‘शाही मौलाना’तकको मध्यमें आना पडा ।
‘शाही मौलाना’ मुहम्मद उस्मान रहमानीके पास इस घटनाको लेकर जसनूर ही गई थी । जसनूरके अनुसार, गीतमें ‘रसूल’ शब्दके कारण मुसलमान समाजकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं । ‘शाही मौलाना’ने इस घटनाको आगे बढाते हुए पंजाब शासनसे एमी विर्कको बन्दी बनानेकी मांग की थी ।
पंजाबी गीतकार और अभिनेता एमी विर्कके साथ-साथ, गीतकार जानीने बन्दी बनने या विवादसे रक्षाके लिए क्षमावाला मार्ग चयनित किया । पिंकी धालीवालके साथ, ये दोनों ‘शाही मौलाना’ मुहम्मद उस्मान रहमानीके पास गए । उनसे मिले और चूकके लिए क्षमा मांग ली ।
एक ओर मुसलमान समाज अपने धर्मके विरुद्ध एक शब्दतक सहन नहीं कर सकता है; क्योंकि वह उनकी आस्थाको आहत करता है । दूसरी ओर हिन्दू धर्मपर नित्य नूतन अघात होते रहते हैं एवं हिन्दू मूकदर्शक बने सब देखता रहता है; यद्यपि कुछ हिन्दू जाग्रत भी हैं; परन्तु कुछसे कुछ नहीं होगा ! हिन्दुओ, समय रहते अपने धर्माभिमानको जाग्रत करें, अन्यथा आनेवाली पीढीके पास धर्म जैसा कुछ रह ही नहीं जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply