जुलाई १६, २०१८
उत्तर प्रदेशके शामलीमें एक महिलाको पुत्री होनेपर उसके पतिने कथित रूपमें उसको ‘तीन तलाक’ देकर घरसे बाहर निकाल दिया ! शामलीके झिंझाना थाना क्षेत्रमें महिलाने आक्षेप किया है कि उसके पतिने उसे अपशब्द कहें और अपने घरसे पैसा और मोटरगाडी लानेको कहा; क्योंकि उसने पुत्रके स्थानपर पुत्रीको जन्म दिया है । पीडित महिलाका विवाह दो वर्ष पूर्व ही हुआ था ।
महिलाने बताया कि मेरा पति और उसके परिजन पहले तो मुझपर दहेज लानेका दबाव बनाते थे । बार-बार अपने घरसे पैसे लानेके लिए बोलते थे । जब पुत्री पैदा हुई तो ससुराल वालों ने मुझे और मेरी बेटी को घर से निकाल दिया। वे मुझे चेतावनी देते थे कि ५०,००० रुपये लेकर आओ, अन्यथा मत आना ! अब मैं अपनी सात दिवसकी पुत्रीके संग न्यायके लिए भटक रही हूं ।
एएसपी श्लोक कुमारने कहा कि परिवाद आई है कि विवाहिताको घरसे इसलिए निकाल दिया; क्योंकि उसको एक पुत्री हुई है । उस महिलाको उसके पतिने ‘तीन तलाक’ भी दे दिया है । हमनें इस प्रकरणमें अभियोग कर लिया है और प्रकरणकी जांचकी जा रही है । दोषीपर कडी कार्रवाईकी जाएगी !
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply