रचित जाटकी गोलियां मारकर नृशंस हत्याकर ‘सिगरेट’ पीते रहे शारिक, शादाब, शहजाद


०७ फरवरी, २०२१
      हल्दौर कस्बे झालूमें कोतवाली नगर क्षेत्रके गांव स्योहारा गिरधर निवासी २७ वर्षीय रचित जाटकी वहींके रहवासी शारिक, शादाब, शहजाद, शहबाजने गोलियां मारकर नृशंस हत्या कर दी । किसी पुराने प्रतिशोधके कारण उससे आरोपियोंने विवाद किया तथा सर्व समक्ष किसी आपणिमें (दुकानमें) उसकी हत्या कर दी ।
       हत्यारोंको न तो पुलिसका भय था, न विधानका । वे हत्याके उपरान्त वहीं आपणिमें बैठे ‘सिगरेट’ पीते हुए प्रत्यक्षदर्शियोंको धमकाते रहे । पुलिस आनेपर भी वहां उपस्थित लोगोंसे कहते रहे कि उनका दृश्यपट सामाजिक जालस्थानोंपर दृष्टिगत होना चाहिए । बिजनौर ‘एसपी’ डॉ. धर्मवीर सिंहने आश्वासन दिया है कि चारों आरोपियोंके विरुद्ध २४ घण्टेके भीतर ‘एनएसए’के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी ।
       उल्लेखनीय है कि २०१३ में मुजफ्फरनगरमें हुए उपद्रवके उपरान्त जाटों और मुसलमानोंमें परस्पर वैमनस्य हो गया था । वर्तमानमें हो रहे तथाकथित किसान आन्दोलनके उपरान्त यह दर्शाया जा रहा है कि वैमनस्य बिसराकर मुसलमान, दलित, सिख सहित सभी समुदाय किसानोंके अधिकारोंके लिए गाजीपुर सीमासे लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक महापंचायतोंमें एकत्रित हो रहे हैं ।
        किसान आन्दोलनमें साथ-साथ आना एक दिखावा मात्र है । अपराधियोंद्वारा सार्वजनिक रूपसे किसीकी भी निर्भय होकर हत्या करना भयावह है । पुलिसके बन्दी बनानेतक भयभीत न होना भी उनकी ढीठताका सूचक है । ऐसे अपराधी कठोर दण्डके भागी होंगे  । यही न्यायालयसे अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution