पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान विदेशी मुद्राकी तस्करीके आरोपमें फंसा, प्रवर्तन निदेशालयने भेजा नोटिस !!


जनवरी ३०, २०१९

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खानको अधिसूचना जारी की गई है । ये अधिसूचना प्रवर्तन निदेशालयकी ओरसे जारी किया गया है । राहत फतेह अली खानको यह अधिसूचना ‘फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट’के अन्तर्गत भेजी गई है । ‘एनडीटीवी’के अनुसार राहत फतेह अली खानपर भारतमें विदेशी मुद्रकी तस्करीका आरोप है ।

राहत फतेह अली खानने अवैध ढंगसे ३,४०,००० अमेरिकी डॉलर अर्जित किए थे । इसमेंसे उन्होंने २,२५,००० डॉलरकी तस्करी की थी । बताया जा रहा है कि यदि राहत फतेह अली खानके उत्तरसे जांच विभाग संतुष्ट नहीं हुआ तो उन्हें २,२५,००० डॉलरपर ३०० प्रतिशत अर्थदण्ड देना पड सकता है । इसके अतिरिक्त यदि वो दण्ड भी नहीं भरते तो उनके विरुद्घ अधिसूचना जारी होगी । इससे पूर्व वर्ष २०११ में दिल्ली विमानतलपर राहत फतेह अली खानको डॉलरके साथ पकडा गया था । उस समय वो पैसा बिना घोषित किए ले जा रहे थे ! इसके पश्चात निदेशालयकी ओरसे समन भेजे जानेके पश्चात वो लगभग साढे चार वर्ष पश्चात वापस भारत आए थे !

 

“एक ओर पाकिस्तानी नटोंके कारण भारतके गायक व अभिनेताओंको कार्य मिलनेमें कठिनाई होती हैं । दूसरे ओर ये धन भारतमें अर्जित करते हैं और भारत विरोधी गतिविधियां और आतंकी गतिविधियां करते हैं ! पूर्वमें भी समय-समयपर आतंकी व भारत विरोधी गतिविधियोंमें सम्मिलित होनेके समाचार आते रहे हैं । कई पाकिस्तानी गायक तो भारतसे बाहर छाते ही भारत विरूद्ध वक्तव्य भी देते हैं ! और अब ये तस्करी जैसे आपराधिक गतिविधियोंमें भी सम्मिलित पाए गए हैं तो अब ऐसेमें भारतके नेताओंका उन्हें आश्रय देना राष्ट्रद्रोहके समान है ! यदि अब भी भारतकी जनता और राजनीतिक दल इन्हें समर्थन देते रहे और कडा विधान नहीं बनाया और इन्हें भारतमें प्रवेश दिया तो कृपया कोई भी नेता व नागरिक स्वयंको देशभक्त न कहे !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : ईपोस्टमोर्टम



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution