‘शिव भक्त’से अब ‘राम भक्त’ हुए राहुल गांधी, नेताओंने चित्रकूटमें लगाए विज्ञापन पट


सितम्बर २७, २०१८

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज (गुरुवार, २७ सितम्बर) मध्य प्रदेशके चित्रकूटमें हैं । उनके आगमनपर पार्टी नेताओंने उनके स्वागतमें स्थान-स्थानपर विज्ञापन पट लगवाए हैं, जिनमें उन्हें राम भक्त बताया गया है ! एकमें लिखा है, “भगवान श्री राम राजाजीकी तपोभूमिपर कांग्रेसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भक्त पण्डित राहुल गांधीजीका स्वागत वन्दन अभिनन्दन ।” इसको राजीव पयासी मित्र मण्डल चित्रकूट विधान सभाद्वारा लगवाया गया है । उसपर चित्रकूटके विधायक नीलांशु चतुर्वेदी और युवा कांग्रेस नेता राजीव पयासीका नाम और चित्र भी छपा है ।

इधर, नगर पहुंचनेपर राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव प्रचार समितिके अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधियाके साथ कामता नाथ मन्दिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की । पितृपक्षके समय चित्रकूटमें पूजाका बडा महत्व है । कहा जाता है कि भगवान श्री रामने भी अपने पिता राजा दशरथके लिए यहां पितृपक्षमें पूजा की थी । पूजा-पाठके पश्चात राहुलने दूसरे चरणकी संकल्प यात्रा आरम्भ की ।
बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रासे लौटनेके पश्चात राहुल गांधीने १७ सितम्बरको भोपालमें रोड शो किया था । वहां उन्हें शिव भक्तके रूपमें प्रस्तुत किया गया था; लेकिन १० दिवस पश्चात चित्रकूटमें उन्हें राम भक्तके रूपमें प्रस्तुत किया गया है ।

 

“मतदान आनेपर राजनेेताओंका देवालय भ्रमण ध्रुवीकरण करनेका पुराना ढंग है !, परन्तु प्रसन्नताकी बात यह है अब इसमें कांग्रेस भी सम्मिलित हो गई है, जिसका अर्थ स्पष्ट है कि हिन्दुओंको अब और मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है ! अब कार्य करना होगा अन्यथा मां भारतीके जागरूक सपूत सत्तासे च्युत करनेके लिए सज्ज है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution