२० वर्षीय युवतीका २ वर्षतक सामूहिक दुष्कर्म, परिवादपर पुलिसने नहीं की थी कार्यवाही अब ‘सोशल मीडियापर’ चलचित्र


३ जुलाई, २०२१
     राजस्थानके अलवर जनपदमें पिछले दो वर्षोंसे एक २० वर्षीय युवतीसे निरन्तर सामूहिक दुष्कर्म किए जानेकी घटना सामने आई है । इस घटनाका आरम्भ अप्रैल २०१९ में हुआ था । इसके पश्चात पीडिताने मई २०१९ में अलवरके ही मालाखेडा ‘पुलिस थाने’में परिवाद प्रविष्ट करानेका प्रयास किया था; परन्तु उस मध्य पुलिसने न प्रकरणमें परिवाद प्रविष्ट कियाऔर न ही किसी प्रकारकी कोई कार्यवाही की ।
     इन दो वर्षोंमें आरोपियोंने पीडितासे अनेक बार दुष्कर्म किया । चलचित्रको ‘सोशल मीडिया’पर साझा करनेकी धमकी देकर उसे बार-बार प्रताडित किया ।
     ‘आईपीएस’ अधिकारीके अनुसार, पीडिताके परिवारके परिवाद प्रविष्ट नहीं करनेके प्रकरणमें ‘पुलिस’की भूमिकाकी जांच की जाएगी । यदि पुलिसवालोंके विरुद्ध कुछ मिलता है तो कार्यवाही की जाएगी ।
       आज हो रहे दुष्कर्मके जघन्य प्रकरणोंके लिए जितने हमारे नेता उत्तरदायी हैं, यदि यह कहा जाए कि उतना ही उत्तरदायी पुलिस प्रशासन है, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी । आजके रक्षक ही भक्षकका कार्य कर रहे हैं । इस प्रकारके अनेक प्रकरणोंसे ज्ञात होता है कि ‘पुलिस’के रहते नागरिक कितने सुरक्षित हैं ? क्या ‘पुलिस’ केवल राजनेताओंकी रक्षा हेतु और उनकी आज्ञाओंका पालन हेतु ही है ‌? ऐसा तन्त्र किस उपयोगका, जो नागरिकोंको न्याय व सुरक्षा न दे सके । ऐसे तन्त्रमें परिवर्तनकी अति आवश्यकता है, जो अब हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाके पश्चात ही सम्भव है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution