जनवरी ९, २०१९
राजस्थानके पूर्व गृहमन्त्री और भाजपा विधायक गुलाबचंद कटारियाने लव-जिहादको लेकर कहा कि यदि स्थिति शीघ्र नहीं परिवर्तित हुई, तो प्रत्येक नगरमें एक पाकिस्तान होगा ।
‘इंडियन एक्सप्रेस’के समाचारके अनुसार उन्होंने कहा, “वे प्रत्येक नगरमें एक पाकिस्तान चाहते हैं । आपके भगवान मंदिरोंमें रो रहे हैं । उनकी पूजा करनेके लिए कोई नहीं है और न ही उनकी देखभाल करनेके लिए कोई उपस्थित है । कई बार वो लोग यहां अस्थियां (हड्डियां) और मांस फेंकते हैं, प्रतिदिन उनसे कौन लडेगा ? लोग अपनी बेटियों-बच्चियोंको बचानेके लिए घर-बार छोड रहे हैं ! लव/जिहाद क्या है ?, आप समझते हैं ? क्यों हमारी पुत्रियां पंचर बनानेवालोंके साथ भाग रही हैं ? ये क्या नाटक है ? इसे समझनेकी आवश्यकता है !”
नवभारत टाइम्सके अनुसार, कटारियाने कहा कि संकटको समझकर लोगोंको अपनी सम्पूर्ण शक्तिके साथ एकजुट होना चाहिए ।
उन्होंने कहा, “हम सभी रामके बच्चे हैं, जाति और धर्मके बारेमें भूल जाइए । हमारा धर्म और जाति एक है, राम । जब हम मरते हैं, तब भी ‘राम राम’ कहते हैं । हम एक दूसरेको भी राम-राम कहते हुए मिलते हैं । राम हमारे विश्वास हैं ।”
“जाति-उपजातिमें विभाजित होनेके कारण हिन्दू एकत्र नहीं है, वरन एक-दूसरेसे घृणाकर विभाजित हो गया है । राजनेताओंकी अंग्रेजोंद्वारा प्रदत्त ‘फूट डालों, राज करों’ आज भी उतनी ही प्रभावशाली है; क्योंकि किसीको भी धर्मका ज्ञान नहीं है । धर्म ही हिन्दुओंको एक स्थानपर ला सकता है; अतः हिन्दुओ ! धर्मज्ञ बनें ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply