‘किसान अपनी संसद चलाएंगे’, जंतर-मंतरसे टिकैतके विषकारी बोल, पत्रकारपर लाठीसे आक्रमण


२३ जुलाई, २०२१
       ‘भारतीय किसान यूनियन’के नेता राकेश टिकैतने अब समानान्तर संसद चलाने की धमकी दी है । टिकैतने यह धमकी आम आदमी पार्टी शासनद्वारा ‘
कथित किसानोंको केन्द्र शासनके तीन कृषि विधानोंके विरुद्ध देहलीके जंतर-मंतरपर प्रदर्शन करनेकी अनुमति देनेके पश्चात दी है । वहीं, प्रदर्शन स्थलपर तथाकथित किसानोंने विरोध प्रदर्शनका छायाङ्कन कर रहे ‘मीडियाकर्मी’पर लाठियोंसे आक्रमण किया ।
        समाचार संस्था ‘एएनआई’के अनुसार, राजनीतिमें अपनी उपस्थिति स्थापित करानेके लिए लगभग एकवर्षसे विरोध प्रदर्शन कर रहे टिकैतने कहा कि किसान अपनी संसद चलाएंगे । सदनमें किसानोंके लिए स्वर नहीं उठानेपर संसद सदस्योंकी उनके निर्वाचन क्षेत्रोंमें आलोचनाकी जाएगी ।
     जानकारीके अनुसार, जंतर-मंतर धरना स्थलपर ‘किसानों’ने ‘मीडियाकर्मियों’पर आक्रमण किया है । एक आहत ‘मीडियाकर्मी’ने घटनाकी जानकारी देते हुए बताया कि वहांपर कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं, जो पत्रकारोंको अपशब्द कह रहे थे । रक्तरञ्जित ‘न्यूज 18’के ‘कैमरामैन’ नागेंद्रने कहा कि उन्होंने एक महिला पत्रकारको अपशब्द कहे, जो किसानोंके विरोध प्रदर्शनका छायाङ्कन कर रही थी और जब हमने उन्हें ऐसा करनेसे रोका तो उन्होंने मेरे सिरपर डंडेसे आक्रमण किया ।
         किसानोंके वेशमें धरनेपर बैठे ये लोग सभी संवैधानिक संस्थाओंको ध्वस्तकर स्वयंको राजनीतिक पटलपर स्थापित करना चाहते हैं । देहलीकी सीमाओंपर अवैध आधिपत्यकर पहले ही आसपासके लोगों जीवन दूभर करके अब देहलीके मध्यमें देशकी संसदसे कुछ दूरीपर बैठकर एक नूतन व्यवस्थाको जन्म देना चाहते हैं । केन्द्रको चाहिए कि बलपूर्वक शीघ्रताशीघ्र इनके आन्दोलनको समाप्त करवाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution