राकेश टिकैतने पुनः किया विषवमन, कहा लखनऊको देहली बनाया जाएगा, चारों ओरसे मार्ग किए जाएंगे ‘सील’


२७ जुलाई, २०२१
        भारतीय किसान ‘यूनियन’के प्रवक्ता राकेश टिकैतने सोमवार, २६ जुलाईको अब उत्तर प्रदेशमें भी आन्दोलन आरम्भ करनेकी धमकी दी है । टिकैतने कहा कि वह देहलीके समान लखनऊका भी घेराव करेंगे तथा लखनऊको भी देहली समान चारों ओर से ‘सील’ किया जाएगा । टिकैतने हरियाणामें जींदके किसानोंकी ओरसे १५ अगस्तको प्रस्तावित ‘ट्रैक्टर रैली’का भी समर्थन किया और कहा कि ‘रैली’ निकालना कोई अनुचित बात नहीं ।  टिकैतने आगे यह भी बताया कि १५ अगस्तको मुरादाबाद, हापुड व अमरोहाके किसानोंके जत्थे प्रदर्शन स्थलपर पहुंचेंगे व मार्गोंमें ‘ट्रैक्टर परेड’ करेंगे ।
         यदि यह आन्दोलन राष्ट्रके हितमें होता तो क्या मार्गोको बाधितकर सामान्य नागरिकोंको प्रताडित किया जाता ? वहीं इस आन्दोलनके मध्य विरोध स्थलपर हुए अनेक कृत्य यह सिद्ध कर चुके हैं कि यह आन्दोलन मात्र राष्ट्रद्रोह प्रसारित करने हेतु एक नियोजित नीति अन्तर्गत ही चलाया जा रहा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution