‘सत्ता चाहिए, बार-बार चाहिए, रीति-रिवाज, परम्परा तोडकर पुनः चाहिए’ : राम माधव


सितम्बर २६, २०१८

बीजेपीके राष्ट्रीय महामन्त्री राम माधवने मंगलवारको बिडला सभागारमें दीनदयाल स्मृति व्याख्यानमें सम्बोधनमेें कहा, “पण्डित दीनदयालने राजनीति राष्ट्र और जनताके लिए करना सिखाया है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें सत्ता नहीं चाहिए ! हमें सत्ता चाहिए, बार-बार चाहिए और राजस्थान जैसे राज्यमें रीति-रिवाज, परम्परा तोडकर पुनः चाहिए !”

बता दें, इस कार्यक्रमका आयोजन ‘एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान’की ओर से किया गया था, जिसमें माधवने भारतके विभाजन, कश्मीर और महागठबन्धनको लेकर कांग्रेसपर कई प्रहार किए और आरोप लगाए । उन्होंने कहा कि राजनीति पराक्रमकी होनी चाहिए, रक्षात्मक नहीं । कांग्रेसने १९१६ में पराक्रमकी राजनीतिको छोड दिया था, जिसके कारण १९४७ में देशका विभाजन हुआ था । उन्होंने कहा कि राष्ट्रहितमें हम सब छोडनेको सज्ज रहते हैं । पहले राममन्दिरके लिए वी.पी सिंहने सरकार छोडी और अब कश्मीरमें सरकार से बाहर आए ।

 

माधवने कहा कि आज हम कश्मीरमें पंचायतके मतदान कराने जा रहे हैं । ऐसा वहां प्रथम बार हो रहा है । कश्मीरमें कुछ लोग ऐसे हैं, जो बहक गए हैं, लेकिन वहां भारतके लिए लाखों लोगोंका समर्थन प्राप्त है, इसलिए हमें कश्मीरी लोगोंसे नित्य देशभक्तिका साक्ष्य नहीं मांगना चाहिए ।

 

“मन्त्रीजी ! यह तो सर्वविदित है कि नेताओंको ‘साम-दाम-दण्ड-भेद’से सत्ता चाहिए, परन्तु सत्तामें आनेके पश्चात क्या करना चाहिए, सम्भवतः भूल गए ! यदि स्मरण रहता तो सत्ता हेतु रीति-रिवाज व परम्परा तोडनेकी आवश्यकता ही कहां होती ! ” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution