शिवसेनाने राम मन्दिरको लेकर मोदीपर व्यंग्य किया, मन्दिर बनने तक भगवा पगडी नहीं पहननी चाहिए


अगस्त २२, २०१८

शिवसेनाने एक बार पुनः राम मन्दिरके बहाने भारतीय जनता पार्टीपर लक्ष्य साधा है । शिवसेनाने कहा है कि अयोध्यामें राम मन्दिरका निर्माण सुगम बनानेके लिए विधान (कानून) बनाए जानेकी आवश्यकता है; क्योंकि २०१९ में लोकसभा मतदानके पश्चात संसदकी स्थिति ‘अनिश्चित’ दिखती है ।

शिवसेनाने कहा, “यह कह देना कि राम मन्दिरका निर्माण आम सहमतिसे होगा, यह ठीक वैसा ही है जैसे पाकिस्तान कहे कि उसका कश्मीर से कोई लेना-देना नहीं है और वह भाग भारतका है !”

शिवसेनाने यह भी कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीको राम मन्दिर बनने तक भगवा पगडी नहीं पहननी चाहिए । शिवसेनाकी यह टिप्पणी उत्तर प्रदेशके उप-मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्यके एक वक्तव्यके पश्चात आई है । मौर्यने कहा कि जब कोई विकल्प नहीं होगा तो वैधानिक राह अपनाई जाएगी ।

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution