सितम्बर १, २०१८
मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने कहा कि २०१९ का लोकसभा मतदान प्रधानमन्त्री मोदीकी उपलब्धियों पर होगा, जिसमें राष्ट्रीय मुद्दे प्रबल रहेंगे । उन्होंने राम मन्दिरके प्रश्नपर कहा कि जो कार्य होना है, वह होकर ही रहेगा, उसे कोई टाल नहीं सकता है, नियतिने जो निर्धारित किया है, वह होकर रहेगा ! राम निर्माणकी तिथि भगवान राम ही निर्धारित करेंगे । योगीने लखनऊमें शनिवारको (१ सितम्बर) हिन्दुस्तान समाचार पत्रद्वारा आयोजित ‘हिन्दुस्तान शिखर समागम’ कार्यक्रममें ये बातें कही । साथ ही उन्होंने सपा-बसपाके गठबन्धनपर भी लक्ष्य साधा । उन्होंने कहा, “प्रदेशमें गठबन्धन इसलिए हो रहा है, क्योंकि वे भाजपासे भयभीत हैं । वे भारतके विकाससे भयभीत हैं । राजनीतिक स्थिरता से भयभीत हैं । यह देशका प्रथम शासन है, जिसने सत्ताका केन्द्र बिन्दू गांव, किसान, मजदूर और महिलाओंको बनाया है । यह बौखलाहट है, जिसमें कहा जा रहा है कि मिलकर मतदान लडेंगे; लेकिन नेताका नाम नहीं बता रहे हैं, क्योंकि उनके पास कोई नेता ही नहीं है ।”
‘मॉब लिंचिंग’के प्रश्नपर उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी स्थितिमें स्वीकार नहीं है । नियमोंको हाथ में लेने अधिकार किसीको नहीं है ! प्रदेशमें पुलिसद्वारा किए जा रहे एनकाउण्टरके प्रश्नपर मुख्यमन्त्रीने कहा कि सभी अधिकारियोंको निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी फर्जी एनकाउण्टर न हो, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी । मदरसोंके प्रश्नपर योगीने कहा कि इसका आधुनिकीकरण क्यों नही होना चाहिए ? वहांके बच्चोंको आधुनिक शिक्षासे क्यों वंचित करना चाहते हैं ? क्यों उनको धार्मिक शिक्षा तक सीमित रखना चाहते हैं ? आधुनिक शिक्षा सभीको दी जानी चाहिए । इसी परिपेक्ष्यमें हम लोगोंने मदरसोंको भी लिया है ।
“योगीजीने उचित ही कहा है, भाजपाका सत्तामें आना भी अब हिन्दू नहीं राम ही निर्धारित करेंगे ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply