नक्‍सलीके प्राण बचानेके लिए आठ कि.मी.तक पैदल चले कमांडो, तीन सैनिकोंने रक्त दिया !


जनवरी ६, २०१९


झारखण्ड और छत्तीसगढमें आए दिन नक्सली मुठभेडके समाचार सामने आते रहते हैं । आज हम आपको जो समाचार बताने जा रहे हैं, उसके पश्चात आपका सम्मान सुरक्षा बलोंके प्रति और भी बढ जाएगा । मानवताकी रक्षामें हमारी सेना और सुरक्षाबल सदैव आगे रहे हैं । इसका ही एक उदाहरण झारखण्डमें उस समय देखनेको मिला, जब एक मुठभेडमें चोटिल हुए नक्‍सलीको बचानेके लिए ‘सीआरपीएफ’के तीन सैनिक सामने आए । उन्‍होेंने इस नक्‍सलीकी न केवल रक्त देकर प्राण बचाए, वरन मानवताके लिए एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया ।

कोबरा बटालियन और नक्‍सलियोंके मध्य हुई सीधी गोलीबारीमें एक नक्‍सली गंभीर रूपसे चोटिल हो गया था । इस नक्‍स‍लीको सुरक्षाबलोंने मुठभेड स्थलसे निकालकर रांचीके ‘राजेंद्र इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंसेज’में प्रविष्ट कराया । चोटिल नक्सलीको जब तक चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया, उसका काफी रक्त बह चुका था । उसको तुरन्त यक्त चढानेकी आवश्यकता थी । जब ‘सीआरपीएफ’को इस बातकी सूचना मिली तो कांस्टेबल रतन मंजुलकर सहित परविन्दर और मेहबूब पीराने मानवताका उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नक्‍सलीके लिए रक्तदान करनेका निर्णय किया । राजकमल कोबरा बटालियनसे सम्बन्धित हैं, जबकि चोटिल नक्‍सलीका नाम लिंगा सोडी है । लिंगाको बचानेके लिए सैनिक लगभग आठ कि.मी.तक उसको अपनी पीठपर पैदल लेकर चले थे । उसको पहले चिकित्सालय लाया गया, यहांसे उसको विमानतलके हेलीकॉप्‍टरसे तुरन्त जगदलपुरके शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया ।

यह प्रथम अवसर नहीं है, इसके पूर्व भी ‘सीआरपीएफ’ने किसी शत्रुके प्राण बचाए हैं । इसके पूर्व भी गत वर्ष ८ फरवरी, २०१८को पलामूमें एक महिला नक्सली मंजू बैगा चोटिल हो गई थी । ‘सीआरपीएफ’ने घटनास्थलसे निकाल चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया था । इस महिलाको ‘सीआरपीएफ’के सैनिक गुलजारने रक्त दिया था ।

 

“भारतीय सेनाका यह कृत्य इस देशकी मिट्टीके संस्कार हैं, जो न ही अधिकृत करना चाहते हैं, न ही अत्याचार और अवसर पडनेपर शत्रुओंको भी क्षमादान देकर अपना बनाना जानते हैं; इसलिए ही भारतीय सेना सबसे उत्तम है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution