अगस्त २०, २०१८
उत्तर प्रदेशके महाराजगंजमें बच्चोंको राष्ट्रगान नहीं गाने देने वाले मदरसेकी मान्यता रद्द कर दी गई है ! महाराजगंजके प्रान्तीय अधिकारीने जांच विवरणमें पाया कि इस मदरसेमें ध्वजारोहणके पश्चात राष्ट्रगान नहीं गाने दिया गया ! जांच विवरण आनेके पश्चात महाराजगंजके ‘अरबिया अहले सुन्नत गर्ल्स’ मदरसेकी मान्यता रद्द की गई है ।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मामलोंके राज्य मन्त्री मोहसिन रजाकी जांचमें मदरसेमें चूकें पाई गई हैं । १५ अगस्तको राष्ट्रगान नहीं गाए दिए जानेके आरोपको भी सही पाया गया है । इस मदरसेके संचालक जुनैद अंसारी सहित तीन लोग राष्ट्रगानके अपमानके आरोपमें जेलमें हैं ।
महाराजगंज पुलिसने मोहम्मद जुनैद अंसारी, मोहम्मद अजलूर रहमान और मोहम्मद निजामको बन्दी बनाया था । इन तीनोंने १५ अगस्तको लडकियोंके मदरसेमें तिरंगा फहराए जानेके पश्चात राष्ट्रगानका न केवल विरोध किया था बल्कि उसे रोका भी था ! यद्यपि वहां उपस्थित शिक्षक राष्ट्रगान गानेके लिए बल देते रहे; लेकिन इस तथाकथित मौलानाने इस्लाम और मुसलमानकी दुहाई देते हुए न केवल बलपूर्वक राष्ट्रगान गानेसे बाधित किया, वरन् बच्चोंको भी वहां से हटनेके लिए बाधित करने लगा !
योगी शासनने एवं सभी राज्यकर्ताओंने ऐसे ही राष्ट्रद्रोही व धर्मद्रोही मदरसोंकी मान्यता त्वरित रद्द करनी चाहिए ! – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply