३५ लाखमें बना मोदीका योग ‘वीडियो’ ? शशि थरूरके व्यंग्यपर केन्द्रीय मन्त्रीने बताया


जुलाई २, २०१८

गत ‘योग दिवस’से पूर्व प्रधानमन्त्रीका योग करते हुए ‘वीडियो’ सामने हुआ था । ‘वीडियो’को लेकर सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर लोगोंकी प्रतिक्रियाएं आई थीं । कुछ लोगोंने ‘चाचा नेहरू’के कथित शीर्षासनकी ‘ब्लैक एण्ड व्हाइट’ चित्र निकालकर मोदीके योग वाले चित्रसे तुलना की थी । प्रधान्मन्त्रीका योग वाला ‘वीडियो’ समाचार प्रसार वाहनियोंमें भी बहुत चला था । शनिवारको (३० जून) मोदीके योग वाले ‘वीडियो’पर ‘इण्डिया स्कूप्स डॉट कॉम’ नामक जालस्थलने अंग्रेजीमें स्टोरी प्रकाशित की । इसमें मोदीके योग वाले वीडियो और योग दिवसपर व्ययकी गई अनुमानित शासकीय राशि बताई गई । कांग्रेस नेता शशि थरूरने अपनी चिर-परिचित अंग्रेजीमें लेख लिख जालस्थलके समाचारका सन्दर्भ ‘ट्वीट’ कर दिया । इस पर केन्द्रीय राज्यमन्त्री राज्यवर्धन सिंह राठौरने ‘रीट्वीट’ कर उन्हें उत्तर भी दे दिया । शशि थरूरने सन्देशमें लिखा कि योग दिवसके विज्ञापनके लिए २० कोटि रुपये और मोदीके ‘वीडियो’के लिए ३५ लाख रुपये अपव्यय करना शर्मनाक है । यह शासन केवल दिखावेका है । प्रचार उनकी आशाओंका विकल्प मात्र है, वे आशाएं, जिन्हें वे नष्टकर चुके हैं !

इस पर खेल मन्त्री राज्यवर्धन सिंह राठौरने शशि थरूरको उत्तर दिया । राठौरने ‘रीट्वीट’में लिखा कि श्रीमान शशि थरूर आश्चर्यचकित नहीं हूं कि असत्य आपके तथ्योंके विकल्पके रूपमें है । प्रधानमन्त्रीके स्वास्थ्यके सन्दर्भमें कोई व्यय नहीं किया गया था । यह ‘पीएमओ’के वीडियोग्राफरकेद्वारा रिकॉर्ड किया गया था । यह लेख अफवाहके ठोस साक्ष्यके आधारपर लिखा गया है और मैं आपको आश्वस्त करता हूं श्रीमान, इस कार्यके लिए एक पैसा नहीं व्यय किया गया, ३५ लाखकी तो बात छोडिए ।

बता दें कि २१ जूनको आयोजित किए गए ‘योग दिवस’पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्र शासनके मन्त्रीमण्डलके कई नेताओंने योग कार्यक्रमोंमें भाग लिया था । प्रधानमन्त्री मोदीके वे चित्र भी सामने आ गए । शशि थरूर और राज्य वर्धन सिंह राठौरके ‘ट्वीट्स’पर लोगोंकी कई प्रतिकियाएं आई हैं । एक उपभोक्ताने शशि थरूरको लिखा है कि मुझे आपसे ‘असत्य प्रचारकी आशा नहीं थी । लेखमें स्पष्ट कहा गया है कि ३५ लाखकी पुष्टि करनेके लिए कोई उद्गम नहीं बताया गया है ।

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution