उत्तर प्रदेशके एटा जनपदमें रज्जाकने कुल्हाडीसे काटकर मन्दिरके पुजारीकी हत्या
१० अक्टूबर, २०२१
उत्तर प्रदेशके एटा जनपदके कोतवाली देहात ‘थाने’के अन्तर्गत आनेवाले गांव नगला जगरूपमें शुक्रवार, ८ अक्टूबर २०२१ की रात्रि एक मन्दिरके पुजारीकी हत्या कर दी गई । इस हत्याकाण्डमें ‘पुलिस’ने रज्जाक नामके एक व्यक्तिको बन्दी बनाया है ।
समाचारोंके अनुसार, पुजारीकी हत्या करनेके लिए आरोपित रज्जाकने कुल्हाडीका प्रयोग किया था, जिसे एटा ‘पुलिस’ने खोज निकाला है । मृत पुजारीका नाम कृपाल सिंह था, और उसकी आयु लगभग ५२ वर्ष बताई जा रही है।
‘पुलिस’की प्राथमिक जांचमें ज्ञात हुआ है कि मृतक पुजारी कृपाल सिंह गांववालोंके मध्य बाबा साधु नामसे प्रसिद्ध थे । बताया जा रहा है कि मृतक पुजारी और हत्यारोपित रज्जाकमें पूर्वमें अच्छी मित्रता हुआ करती थी और दोनों प्रायः साथ ही देखे जाते थे । दोनों भोजन भी प्रायः साथ ही करते थे।
गांववालोंको इस घटनाकी जानकारी शनिवारको हो पाई, जब उन्होंने मन्दिर परिसरमें पुजारीका रक्तमें लिप्त मृत शरीर देखा था । मृत पुजारी कृपाल सिंह एटाके ही गढी तालुकाके रहनेवाले थे, जो एक माह पूर्व मन्दिरमें पूजा-पाठ आदि के लिए आए थे ।
आरोपित रज्जाक ‘नशे’का व्यसनी बताया जा रहा है ।
जिहादियोंका मानवतासे कोई दूर-दूरका सम्बन्ध नहीं, ये कितने क्रूर हो सकते हैं ? वह इस घटनासे ज्ञात होता है । हिन्दुओ ! जबतक इनके साथ मित्रवत भावना रखेंगे, तबतक ऐसे ही जिहादी हमें मारते रहेंगे; अत: इन्हे बन्धु न समझें, इन्हें शत्रु समझकर सावधान रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply