मन्दिरोंको कराना होगा पंजीकरण, देना होगा ४ प्रतिशत कर, बिहारके धार्मिक न्यास समितिका निर्णय, मांगा गया मन्दिरोंका विवरण


२८ नवम्बर, २०२१
      बिहारमें सार्वजनिक मन्दिरोंको लेकर राज्य धार्मिक न्यास समितिने बडा निर्णय लिया है । जिसके अन्तर्गत, अबसे राज्यमें सभी सार्वजनिक मन्दिरों को ४ प्रतिशतका कर देना होगा । धार्मिक न्यास समितिके इस निर्णयके कार्यक्षेत्रमें उन मन्दिरोंको भी सम्मिलित किया गया है, जिसे कोई व्यक्ति अपने घरमें बनवानेके उपरान्त उसे सभीके लिए खोल देता है । इन सभीको अबसे अपना पंजीकरण कराना होगा और कर देना पडेगा ।
      धार्मिक न्यास समितिने एक दिसम्बरसे मन्दिरोंके पंजीकरणके लिए विशेष अभियान चलानेका निर्णय लिया है । इस पगको ध्यानमें रखते हुए समितिने राज्यके सभी जिलाधीशोंसे बिना पंजीकरणके चल रहे मन्दिरोंकी जानकारी मांगी है । जनपदोंसे सूची मिलते ही मन्दिरोंका पंजीकरण आरम्भ कर दिया जाएगा । अभीतक केवल भोजपुर जनपदके जिलाधीशने मन्दिरोंको लेकर जानकारी साझा की है ।
      धार्मिक न्यास समितिके सदस्य और महन्त विजय शंकर गिरिका कहना है कि परिस्थिति बहुत ही स्पष्ट है कि जिन मन्दिरोंमें बाहरी लोग आकर पूजा-अर्चना करते हैं, वे सभी सार्वजनिक पूजा-स्थलके रूपमें गिने जाएंगे । चाहे वह मन्दिर किसी घरके भीतर ही क्यों न हो ? इन सभीको अपना पंजीयन करानेके पश्चात कर देना पडेगा ।
      बिहार न्याय समितिके महन्तसे पूछा जाए कि क्या कभी ‘मस्जिदों’पर भी कर लगाया जाएगा ? क्या बिहारमें सभी ‘मस्जिदें’ पंजीकृत है ? बिहारमें जो साहस मन्दिरोंसे कर लेनेमें दिखाया है । क्या वहीं साहस ‘मस्जिदों’के विरुद्ध दिखा सकते है ? स्पष्ट है नहीं ! अतः इस निर्णयके ‘एकतरफा’ होनेका विरोध होना चाहिए और इसको न्यायालयमें चुनौती दी जानी चाहिए । मन्दिरका धन केवल मन्दिरके अनुरक्षणमें (रखरखावमें) ही लगना चाहिए । ऐसा सभी हिन्दुओंका मानना है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution