१० लाख राशिका प्रलोभन देकर पढवाया ‘कलमा’, हिन्दुओंसे मिलनेपर जानसे मारनेकी धमकी, अरविन्दने ‘घर वापसी’की प्रकट की इच्छा
१८ जुलाई, २०२१
उत्तर प्रदेशमें धर्मान्तरणके प्रकरण बन्द होनेका नाम नहीं ले रहे हैं । नवीन प्रकरण पश्चिम उत्तर प्रदेशके मुजफ्फरनगर जनपदके छपारका है । यहां १० लाख धनराशिका लोभ तथा हत्या करनेकी धमकी देकर धर्म परिवर्तन करानेके प्रकरणमें ‘पुलिस’ने ६ लोगोंके विरुद्ध धर्मान्तरणकी धाराओंके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया है ।
अर्पित विजयवर्गीयने बताया कि पीडितने उन्हें बताया कि १२ अप्रैल २०२१ को खालिक, नदीम एक मौलाना तथा महिलाके साथ तीन अज्ञात लोगोंको लेकर उनकी आपणिपर आए थे । इसके पश्चात ‘कलमा’ पढाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया । साथ ही आरोपियोंने उसे धमकी दी है कि वह हिन्दुओंसे मिला, तो उसकी हत्या कर देंगे । अरविन्दने पुनः हिन्दू धर्म अपनानेकी इच्छा प्रकट की है ।
दिन-प्रतिदिन इसी प्रकार नवीन प्रकरण उजागर हो रहे हैं और शासन मौन होकर बैठा है ! इसपर कोई कठोर निर्णय नहीं ले रहा है, यदि इसी प्रकार चलता रहा तो जिहादी इस देशको इस्लामिक राष्ट्र बना देंगे । शीघ्र ही शासनको इसपर कठोर पग उठाने ही होंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply