आदिवासियोंने की वरवरा रावकी ‘बेल’की समीक्षा और न्यायमूर्ति शिंदेकी जांचकी मांग


०२ मार्च, २०२१
      मुम्बईके उच्च न्यायालयमें आदिवासियोंने याचिका दी है । उनके अनुसार, वरवरा रावकी प्रतिभूतिकी जांच की जाए । वरवरा रावको कोरेगांवके हिंसक प्रकरणमें प्रतिभूति दी गई थी । बालघाटके आदिवासी समितिने  वरवरा रावके कारण अपने समुदायको पीडित बताया । उसने अर्बन नक्सल वरवरा रावको माओवादी बताया जो कि चीनियोंका पूर्णतः समर्थन करता है । न्यायमूर्ति शिंदेने उसे प्रतिभूतिपर स्वतन्त्र किया था; इसलिए शिंदेको उनके क्षेत्रमें आकर रहने और उनके अत्याचारोंको देखनेके लिए कहा गया है ।
        न्यायमूर्ति शिंदेको अवैध अचल सम्पतिका स्वामी बताया गया है । आदिवासियोंने सर्वोच्च न्यायालयसे न्यायाधीशोंकी  एक समिति नियुक्त करनेकी मांग की है, जिसमे शिंदेकी अध्यक्षतावाले प्रकरणोंकी जांच की जाए ।
 २०१८ में  वरवरा रावको ९ साथियों सहित बन्दी बनाया गया था; किन्तु ‘कोरोना’ महामारीको आधार बनाकर उसने शिंदेकी पीठमें आवेदनकर,  प्रतिभूतिका अनुचित लाभ उठानेका प्रयास किया था ।
        उच्च न्यायालयद्वारा घोर अपराधियोंको स्वतन्त्र कर देना देशके लिए अति घातक है । देशके शत्रु माओवादियोंको कठोरतम दण्ड देकर अन्त करना ही देशके हित में है ।
     अर्बन नक्सली हमारे देशके लिए कर्करोगकी भांति हैं । आजकल अधिकतर अपराधियोंका कारावासमें जाते ही स्वास्थ्य बिगड जाता है । यदि न्यायमूर्ति अर्बन नक्सली वरवरा रावके प्रकरणमें एक चिकित्सीय दल गठन करके जांच करवाते और उसकी चिकित्सीय जांचके आधारपर ही प्रतिभूति देते, तब अधिक पारदर्शी होता । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution