सितम्बर १७, २०१८
हरियाणाके रेवाडीमें छात्रासे हुए सामूहिक दुष्कर्मके प्रकरणमें हरियाणा ‘एसआईटी’ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगोंको बन्दी बना लिया है । दो अन्य मुख्य आरोपी अभी भी भागे हुए हैं ! उधर, इस प्रकरणको लेकर कोसलीमें एक महापंचायतका आयोजन किया गया । २५ गांवोंकी इस महापंचायतमें हरियाणाके राज्यपालसे दोषियोंको कडा दण्ड देनेकी मांगकी गई । साथ ही पंचायतने निर्णय सुनाया कि कोई भी आरोपियोंकी सहायताके लिए खडा नहीं होगा !
पंचायतमें राज्यकी कानून-व्यस्थापर चर्चा की गई और लडकियोंकी सुरक्षाके लिए कडी व्यवस्था करनेकी मांग की गई ।
इससे पूर्व रविवारको इस प्रकरणकी जांचके लिए गठित ‘एसआईटी’ने इस प्रकरणमें तीन लोगोंको बन्दी बना लिया था । इनमें से एक मुख्य आरोपी निशू भी है । दो अन्य मुख्य आरोपी अभी भी भागे हुए हैं । बन्दी बनाए गए लोगोंमें ट्यूववेल मालिक दीनदयाल और एक अन्य डॉ. संजीव सम्मिलित हैं । दीनदयालके ट्यूबवेलके कक्षमें ही इस कुकृत्यको किया गया था और पीडिताकी स्थिति खराब होनेपर डॉ. संजीवने प्राथमिक उपचार किया था । भगौडोंमें से एक आरोपी सेनाका जवान पंकज और एक अन्य मनीष है ।
“इस कुकृत्यपर हम निशब्द हैं ! ईश्वरसे यही प्रार्थना है कि शीघ्रतासे हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना हो एवं इन पापियोंका एवं इनके दुस्साहसको पोषित करने वाले राजनेेताओंका सर्वनाश हो !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply