१० रोहिंग्या मुसलमान राजधानी ट्रेनमें बनाए गए बन्दी
१५ जनवरी, २०२१
रेलवे पुलिसने बिहारके किशनगंजसे लगभग ९० किलोमीटरकी दूरीपर स्थित न्यू जलपाईगुडी ‘स्टेशन’पर १० रोहिंग्या मुसलमानोंको बन्दी बनाया है । ये सभी बुधवार, १३ जनवरीकी दोपहर ‘०२५०१ अगरतला-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन’से बन्दी बनाए गए । इसमें ३ पुरुष, २ महिलाएं और ५ बच्चे सम्मिलित हैं ।
सभी रोहिंग्या मुस्लिम बांग्लादेशके कॉक्स बाजार स्थित कुटूपालंग शिविरसे भागे थे । इन सबको ट्रेन अधीक्षककी सक्रियतासे बन्दी बनाया जा सका है ।
समाचारके अनुसार, ‘नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफ रेलवे)’के ‘चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (सीपीआरओ)’ शुभानन चंद्राने कहा कि ‘०२५०१ अगरतला नई ‘दिल्ली’ राजधानी स्पेशल ट्रेन’में ट्रेन अधीक्षक गुवाहाटी नियुक्त थे । वह यात्रियोंके टिकटकी जांचके लिए गुवाहाटी स्टेशनपर रेलयानमें आए थे । टिकटकी जांचके समय उन्हें रेलयानके ‘बी-७’ डिब्बेमें यात्रा करनेवाले कुछ यात्रियोंपर सन्देह हुआ । इसके पश्चात अधीक्षकने उन सन्दिग्ध यात्रियोंकी जांचके लिए रेलवे पुलिसको एक ‘मेमो’ प्रेषित किया । यह जानकारी मिलनेके पश्चात रेलवे पुलिसने लगभग १:४० बजे रेलयानको न्यू जलपाईगुडी स्टेशनपर जांचके लिए रोका ।
जांचके समय दो पुरुष और तीन महिलाओंकी नागरिकता सन्देहके घेरेमें दिखी । इसके पश्चात उन्हें न्यू जलपाईगुडी स्टेशनपर ही उतार लिया गया । पूछताछके समय उन्होंने बताया कि वे रोहिंग्या हैं और ११ जनवरीको अगरतला स्टेशनसे रेलयानपर बैठे थे ।
रेलवेके जालस्थलपर ‘थर्ड एसी’का टिकट ३५४० रुपयेका है अर्थात १० व्यक्तियोंका टिकट हुआ ३५४०० रुपयेका । इसकी पूरी आशंका है कि यह ‘दलाल’द्वारा बनवाया गया है ।
३५००० टिकटके लिए व्यय करनेके लिए रोहिंग्याओंके पास स्वयं तो नहीं आए होंगे अर्थात किसीने उनकी भारतमें प्रवेश करनेमें सहायता की है और यह सभी जानते हैं कि मदरसें और मस्जिदें ऐसा कृत्य कर रहे हैं और यह लज्जाजनक है कि भारत शासन इसे अभीतक रोक नहीं पाया ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply