बदायूंंमें अर्धनग्न अवस्थामें मिला साधुका शव, मुख कुचलकरकी गई निर्मम हत्या, गुप्तांंगोंको भी जलाया
२३ मार्च, २०२१
उत्तर प्रदेशके बदायूंंमके उझानी क्षेत्रमें एक साधुकी निर्ममतासे हत्या करके उसके शवको मार्गपर फेंक दिया गया । मंगलवारको प्रातः गांंवके एक व्यक्ति माखनलालके घरके बाहर साधुका नग्न शव मिला ।
जालस्थल समाचारोंके अनुसार उस साधुका मस्तिष्क क्रुरतापूर्वक किसी भारी वस्तुसे कुचला गया और उनके गुप्तांंगोंको भी जलाया गया है, अर्धनग्न और अधजली अवस्थामें उनका शव मिला है ।
शव मिलनेके पश्चात जब पुलिसद्वारा निकटतम गांंवोंके लोगोंसे पूछताछ की गई तब यह सूचना मिली कि साधुका नाम रामचन्द्र कश्यप है और वह इस्लामनगर क्षेत्रके सोहरा गांवके निवासी थे । वह उझानी गांंव कैसे पहुंंचे ? इसकी सूचना उस साधुके परिवार वाले भी नहीं दे पा रहे हैं ।
जिस माखनलालके घरके बाहर साधुका शव मिला, वह किसी दूसरे घरमें छिपा हुआ था । ऐसेमें पुलिस शंकाके आधारपर उससे भी पूछताछ कर रही है ।
साधुओंकी हिन्दू बहुल राष्ट्रमें आए दिन अमानवीय उत्पीडनके साथ निर्मम हत्याका दुःसाहस अहिन्दू पन्थोंके संरक्षण व तुष्टीकरणका ही परिणाम है । हिन्दू समाज व केन्द्र शासनको संकल्पबद्ध व यथाशीघ्र कृतिशील हो साधुओंके हत्यारोंको मृत्युदण्ड देना चाहिए । अब साधुओंके पूर्ण संरक्षण हेतु रामराज्य स्थापित होना अपरिहार्य हो गया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply