सकाम साधना करनेवाले ८० % भक्त कुछ समय उपरान्त साधना करना छोड देते हैं ; क्योंकि कुछ लोगोंकी कामना पूर्ण हो जाती हैं इसलिए वे साधना छोड देते हैं तो कुछ लोगोंकी कामना पूर्ण नहीं होती है और उनमें धैर्य नहीं होता; इसलिए उनमें साधनाके प्रति विकल्प निर्माण हो जाता है और वे साधना छोड देते हैं ! सकामसे निष्काम साधनाकी ओर प्रवास करनेवाले भक्त वे होते हैं जिनमें साधकत्व होता है, उनकी कामना पूर्ण हो या न हो, साधना करनेके कारण उन्हें ईश्वरसे प्रेम हो जाता है और वे सातत्यसे मात्र ईश्वरीय कृपा या आनन्द पाने हेतु साधना करने लगते हैं !
Leave a Reply