सपा नेता इंतजारने भाई रिजवानके साथ मिलकर किया अन्तरराष्ट्रीय खिलाडीका बलात्कार, करता रहा ‘ब्लैकमेल’


१६ दिसम्बर, २०२०
       उत्तर प्रदेशके मुजफ्फरनगरमें एक अन्तरराष्ट्रीय महिला खिलाडीके साथ बलात्कार व ‘ब्लैकमेलिंग’की घटना ज्ञात हुई है । महिलाने अपने परिवादमें अपने सम्बन्धी (फूफा) मोहम्मद जकी, गांवके पूर्व प्रधान एवं समाजवादी नेता इंतजार त्यागी तथा उसके भाई रिजवान त्यागीपर बलात्कारका आरोप लगाया है ।
     ‘सॉफ्ट बॉल’ खिलाडी वह महिला जब ६ वर्ष पूर्व अपना जन्म प्रमाणपत्र बनवाने ग्राम प्रधान इंतजार त्यागीके पास गई, तो उससे उसके सारे प्रमाणपत्र रखवा लिए गए और उसे कुछ समय उपरान्त आनेको कहा गया । जब वह पुनः गई, तो बन्दूक दिखाकर उसका बलात्कार किया गया । उसके अश्लील छायाचित्र भी लिए गए । इसके उपरान्त उसके छायाचित्र ‘वायरल’ करनेकी धमकी देकर उसका अनेक बार शारीरिक शोषण किया गया । व्यथित होकर उसने अब समाजवादी नेता इंतजार त्यागी सहित चार लोगोंपर आरोप लगाते हुए परिवाद प्रविष्ट करवाया है ।
   ‘एएसपी’से आदेश प्राप्त होनेपर ‘सिविल लाइन्स’ महिला पुलिसने आरोपियोंके विरुद्ध ‘धारा ३७६’ जैसी गम्भीर धाराओंमें आरोप प्रविष्ट किया है । पीडिताने बताया कि आरोपियोंने उसे हत्याकी धमकी भी दी है ।
         ‘सिविल लाइन्स’ ‘सीओ’ राजेश द्विवेदीने कहा कि विवाह करनेकी बात कहकर बलात्कार किया गया । पुलिस सभी बिन्दुओंपर संज्ञान ले रही है ।
       एक अन्तरराष्ट्रीय स्तरकी खिलाडी होते हुए भी महिलाने ६ वर्षतक अत्याचार सहन किए । उसे घटनाके बाद त्वरित पुलिसको सूचित करनेका साहस दर्शाना था । अपराधियोंको शीघ्र कठोर दण्ड मिले; ताकि भविष्यमें ऐसा घृणित अपराध करनेका दुस्साहस अन्य कोई न कर सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution