सन्तोंकी इच्छा शक्ति !


     इंदौरके मानपुर क्षेत्रमें परशुराम जन्मस्थलीके महन्त परम पूज्य बद्री बाबासे कुछ समय पूर्व परिचय हुआ है । उनका हमें आशीर्वाद और स्नेह दोनों ही सतत मिल रहा है । उनकी आयु १०३ या १०४ वर्षकी है । परसों वे उपासनाके आश्रम आए थे तो उन्होंने बात ही बातमें कहा कि और अब मेरी और कितनी आयु होगी अधिकसे अधिक आठसे दस वर्ष ! मैं उनकी इस इच्छाशक्तिको देखकर बहुत आनन्दित हुई  । वे वैसे तो एक शतकसे अधिक वर्षके हैं; किन्तु उनकी स्फूर्ति ६५-७० वर्षके आयुके व्यक्तिसे भी अधिक है । वे अच्छेसे सुन सकते हैं, पढ सकते हैं और स्मरण शक्ति तो इतनी तीक्ष्ण है कि क्या बताएं ! वे इस क्षेत्रमें घटित ६०-६५ वर्ष पूर्वकी बातें भी ऐसे बताते हैं, जैसे वह सब कुछ समय पूर्व ही घटित हुआ हो । वे तीन-चार दिनमें एक बार थोडा लवणयुक्त आहार लेते हैं अन्यथा वे देशी गायके दूध और मधुपर ही रहते हैं । सन्तोंके चरित्रसे हमें बहुत कुछ सीखने हेतु मिलता है । आपको उनके विषयमें समय-समयपर बताती रहूंगी  ! (पू.) तनूजा ठाकुर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution