अनुसूचित जाति-जनजाति विधेयक राज्यसभासे भी पारित, उच्चतम न्यायालयका निर्णय परिवर्तित !


अगस्त १०, २०१८

नौवीं अनुसूचीमें सम्मिलित न किए जानेके दु:खके साथ समूचे विपक्षने अनुसूचित जाति एवं जनजाति संशोधन विधेयकको राज्यसभामें भी पारित करनेमें शासनका साथ दिया । यह विधेयक लोकसभामें पहले ही पारित किया जा चुका है । इसके साथ ही उच्चतम न्यायालयके इस विधानके अन्तर्गत तत्काल बन्दी बनानेके प्रावधान लगा प्रतिबन्ध भी समाप्त हो गया । विधेयकपर चर्चाके मध्य सभी विपक्षी दलोंने समर्थन करते हुए इसे नौंवी अनुसूचीमें न लानेपर शासनके विरूद्ध अपना क्रोध निकाला ।

उच्चतम न्यायालयने इसी वर्ष मईमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति विधानके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट होने पर तत्काल बन्दी बनाने जैसे कडे प्रावधानको समाप्त कर दिया था । न्यायालयने माना था कि इसका अनुचित प्रयोग हो रहा है, जिसपर प्रतिबन्ध लगना चाहिए । शीर्ष न्यायालयके इस निर्णयके पश्चात दलित संगठनोंने देशव्यापी आन्दोलन आरम्भ कर इसे राजनीतिक रंग दे दिया था ।

विपक्षी दल भी न्यायालयके बहाने शासनपर बरस रहे थे, जबकि शासनने अपनी इच्छा स्पष्ट कर दी थी कि वह विधानमें कोई ढील नहीं होने देगी । इसीके अन्तर्गत मन्त्रिमण्डलकी स्वीकृतिके पश्चात विधेयक संसदमें प्रस्तुत कर पारित करा लिया गया ।

विधेयकपर चर्चाका उत्तर देते हुए सामाजिक अधिकारिता मन्त्री थावर चन्द गहलोतने कहा कि मोदी शासन गरीबों, पिछडोंके हितोंके लिए हमेशा के लिए प्रतिबद्ध है ! उन्होंने कहा कि हमारे समाजके पिछडे वर्गके प्रति जो प्रतिबद्धता है, वह किसीके दवाबमें नहीं आई है । उन्होंने सभी सांसदोंसे विधेयकका समर्थन कर विधानको और शक्तिशाली बनानेका आग्रह किया ।

इससे पूर्व चर्चामें भाग लेते हुए कांग्रेसकी नेता कुमारी सैलजाने शासनकी मंशापर प्रश्न किया । उन्होंने कहा कि शासनकी इच्छा होती तो इसे नौंवी अनुसूचीमें डालती, जिससे न्यायालय इसमें कुछ नहीं कर पातीं । नौंवी अनुसूचीमें न होनेके कारण इसे बार-बार न्यायालयमें चुनौती दी जाएगी । भाजपाके किरोडीलाल मीणाने कांग्रेसपर क्रोध करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति विरोधी बताया । उन्होंने कुछ राज्योंका नाम लेते हुए वहांकी दलित विरोधी गतिविधियोंका ब्यौरा दिया । इसके पश्चात सदनमें हंगामा आरम्भ हो गया, जिससे सदनको अल्पकालके लिए स्थगित करना पडा ।

शिवसेनाके नेता संजय राउतने कहा ‘मैं डॉ अम्बेडकर, बाबा फुलेके प्रदेशसे आता हूं । हमारा दल शिवसेनासे अधिक सामाजिक न्याय व समताके बारेमें शायद ही कोई और जानता होगा ।’ उन्होंने कहा कि इस विधेयकको लेकर आज भी महाराष्ट्र बन्द है । पासवानके उस वक्तव्यपर भी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने शिवसेनाको दलित विरोधी बताया था । इसके पश्चात राज्यसभामें भी एससी, एसटी संशोधन विधेयक पास हो गया है ।

स्रोत : दैनिक जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution