अब विद्यार्थियोंको चाय पीनेकी लत डालनेके लिए सज्ज हैं उद्योग !


जुलाई १३, २०१८

महाविद्यालय और विश्वविद्यालयके छात्रोंके पश्चात अब चाय उद्योगकी नगरके विद्यालयके बच्चोंपर है । इसका प्रमुख कारण है, चायके घरेलू उपभोगकी वृद्धि करना । वर्तमानमें देशमें पेय पदार्थोंके प्रति व्यक्ति उपभोग प्रति वर्ष केवल ७८६ ग्राम है । ऐसेमें उपभोग वृद्धि हेतु देशके कुछ नगरोंमें विद्यालयके बालकोंके मध्य चाय पीनेकी लत वृहद करनेका लक्ष्य रख रहा है । लक्ष्यकी पूर्ति एवं उपभोग वृद्धि हेतु विद्यालयके बालकोंके मध्य चायका प्रचार किया जाएगा ! इसके लिए ‘इण्डियन टी एसोसिएशन’ (आईटीए) व देशके चाय बागानोंके शीर्ष निकायोंने विभिन्न विद्यालयोंमें चायके प्रति अभियान चलानेके लिए दो विज्ञापन विभागोंसे अनुबन्ध किया है ।

समाचार विभागके विवरण अनुसार, ‘आईटीए’के अधिकारी आजम मोनेमका कहना है कि अभी भी भारतकी लगभग ३५ कोट्यावधि जनसंख्या चाय नहीं पीती है । इनमें मुख्य रूपसे बालक सम्मिलित हैं । अब हम विद्यालयके बच्चोंके मध्य चाय पीनेको लेकर अभियानका आरम्भ करेंगे ! इससे पूर्व युवाओंको लेकर महाविद्यालय व विश्वविद्यालयमें अभियान चलाया था । ‘आईटीए’ सर्वेक्षण विवरण और दो विज्ञापन विभागोंकी प्रस्तुतीके आधारपर एक योजनापर कार्यरत है । इसके प्रसारके लिए ‘आईटीए’ निधि भी उपलब्ध करवाएगी ।

वहीं, दूसरीओर निर्यातमें वृद्धिके लिए ‘आईटीए’ अब इराकके विपणिकी (बाजार) ओर मुड रही है । अभीतक ईराक भारतसे चाय आयात नहीं कर रहा था । इस माहके अन्तमें आईटीएका एक प्रतिनिधिमण्डल भी ईराकके विपणिमें पहुंच बनाने के लिए वहां जाएगा । अभी श्रीलंका और वियतनाम ईराकी विपणिमें चायके उपभोगको पूर्ण करते हैं । बता दें कि भारत चायके उत्पादनका एक बडा देश है । असम राज्य विश्वका सबसे बडा चाय उत्पादक क्षेत्र है, ब्रह्मपुत्र नदीके किनारे स्थित है ।

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution