अक्तूबर १५, २०१८
बिहारमें दुर्गा पूजाके पर्वमें लोगोंमें उत्साह दिख रहा है । दुर्गा पूजामें सुरक्षाको लेकर पुलिस मुख्यालयने बिहारके ३३ जनपदको संवेदनशील और तीनको अतिसंवेदनशील माना है ! पुलिस मुख्यालयने संवेदनशील जनपदमें अतिरिक्त पुलिस बलकी व्यवस्था की है ।
यद्यपि केन्द्र शासनसे शान्तिपूर्ण पूजाके लिए जितने अर्धसैनिक बलोंकी मांग की गई थी, बिहारको उतने बल मिले नहीं । ऐसेमें शांतिपूर्ण पूजाके लिए सुरक्षित व्यवस्था अब पुलिस मुख्यालयके लिए बडी चुनौती बन गई है । दुर्गा पूजामें शान्तिपूर्ण व्यवस्था करना पुलिस मुख्यालयके लिए बडी चुनौती बन गया है । मुख्यालयके स्तरपर हुई समीक्षामें बिहारके ३३ जनपदको पूजाके दृष्टिकोणसे संवेदनशील माना गया है ।
अतिसंवेदनशील तीन जनपदमें अर्धसैनिक बलोंकी तीन कम्पनियां लगाई जाएंगी, जिनकी तैनाती पटना भागलपुर और दरभंगामें की गई है । १६ से २२ अक्तूबर तक इनकी तैनाती रहेगी । सुरक्षाको ध्यानमें रखकर पुलिसने कुछ बडे निर्णय भी लिए हैं :
बिहार सरकारके मन्त्री भी मानते हैं कि पूजाकी दृष्टिसे इसप्रकारकी सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है । शान्तिपूर्ण ढंग से पूजा सम्पन्न कराना पुलिस मुख्यालयके लिए बडी चुनौती बनी हुई है ।
“ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा, दुर्गा पूजा आदि त्यौहारोंपर हिन्दुओंके देशमें हिन्दू भयके वातावरणमें मना रहे हैं, जबकि ईद आदि सब शान्तिसे हो जाता है, इससे अधिक हास्यास्पद क्या होगा ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply