फरवरी २४, २०१९
जम्मू-कश्मीरके कुलगाममें सीमा सुरक्षा बल और आतंकवादियोंके मध्य मुठभेडमें आतंकवादियों मारे गए हैं । वहीं दु:खद समाचार यह भी है कि इस मुठभेडमें डीएसपी अमन ठाकुर हुतात्मा हो गए और साथ ही एक मेजर और सैनिक भी गंभीर रूपसे चोटिल हुए हैं ।
सूचनाके अनुसार, जम्मू-कश्मीरके पुलवामामें हुए आत्मघाती आक्रमणके पश्चात सुरक्षा बलोंने घाटीमें आतंकवादियोंके विरुद्घ अभियान तीव्र कर दिया था । इसी कारण पुलवामा आक्रमणके पश्चात सुरक्षा बलोंको बडी सफलता मिली थी, जिसके अन्तर्गत उन्होंने आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’के आतंकी गाजी राशिदको मार दिया था ।
समाचारोंके अनुसार, कश्मीर घाटीमें लगभग ६० आतंकी सक्रिय रूपसे उपस्थित हैं ! ऐसे ही आतंकियोंकी समाप्तिके लिए सुरक्षा बलोंने ‘ऑपरेशन-६०’ चला रखा है । इसीप्रकारके एक अन्य ‘ऑपरेशन-२५’में सुरक्षा बलोंने आतंकी गाजी राशिदको ढेर किया था ।
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply