सपा’ सांसद शफीकुर्रहमान बर्कके विरुद्ध चलेगा राजद्रोहका अभियोग, ‘तालिबान’से की थी स्वतन्त्रता सेनानियोंकी तुलना


१९ अगस्त, २०२१
     समाजवादी दल सांसद शफीकुर्रहमान बर्कने ‘तालिबान’की तुलना भारतीय स्वतन्त्रता सेनानियोंसे की थी । अब उनके विरुद्ध इस वक्तव्यके लिए उत्तरप्रदेश पुलिसने प्राथमिकी प्रविष्ट की है । इसके अतिरिक्त दो अन्य व्यक्तियोंने भी इन्हीं बातोंको कहा था, इसीलिए उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी प्रविष्ट गई है । उत्तर प्रदेशके संभल जनपदके ‘एसपी’ने बताया कि परिवाद मिलनेके पश्चात भारतीय दण्ड संहिताकी (ipc) धारा-१२४ (राजद्रोह) के अन्तर्गत प्राथमिकी हुई है । साथ ही उनके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिताकी धाराएं १५३-‘ए’ (लिखित या मौखिक रूपसे ऐसा वक्तव्य देना जिससे साम्प्रदायिक उपद्रव या तनाव फैलता है या समुदायोंके मध्य शत्रुता पनपती हो) और २९५ (किसी धर्मका अपमान) के अन्तर्गत भी अभियोग प्रविष्ट किया गया है ।
      जिहादी किसी भी पद या आयुका हो उसकी मानसिकता जिहादियोंवाली ही होगी और उसका हृदय जिहादियोंके पक्षमें सदैव रहेगा । यह समाजवादी दलके सांसदने अपने वक्तव्यसे दर्शा दिया । उत्तरप्रदेश शासनसे प्रत्येक भारतीय आशा करता है कि ऐसे विषवमन करनेवालोंका शेष जीवन बन्दीगृहमें व्यतीत हो, ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution