तमिलनाडुमें देवी मन्दिरका तोडा गया ताला, वस्त्र जलाकर प्रतिमाओंको किया गया अपवित्र


२७ जुलाई, २०२१
       तमिलनाडुके रानीपेटमें स्थित देवी मन्दिरमें देवीका भारी अपमान किया गया है । मन्दिरके द्वार खोलनेपर, प्रबन्धकने देवीकी प्रतिमाओंको अस्त-व्यस्त एवं अपवित्र अवस्थामें पाया । देवीके वस्त्र उतारकर, समीपमें ही भूमिपर रखकर जला दिए गए थे और यत्र-तत्र, हस्तमैथुन करके वीर्य गिराया गया था । श्रद्धालुओंमें इस घटनापर अत्यधिक आक्रोश है । श्रद्धालुओं तथा हिन्दू मुन्नानी सङ्गठनने उसी समय पुलिसमें परिवादकर, अपराधियोंको बन्दी बनाए जानेके लिए प्रदर्शन किया । आसपासके कुछ धर्मान्तरित लोगोंद्वारा यह कुकृत्य होनेकी शङ्का की जा रही है । स्थानीय लोगोंने पुलिसपर निष्क्रियताका आरोप लगाया । सूचित होनेपर भी उच्च अधिकारी, आवश्यक कार्यका बहाना बनाकर अनुपस्थित रहे । ‘वीएचपी’के राज्य संयोजक सवरना कार्तिकके अनुसार, सत्तामें आनेपर ‘डीएमके’के राज्यमें हिन्दुओं और उनके मन्दिरोंके विरुद्ध अपराध बढ जाते हैं, जो कि एक इतिहास रहा है ।  इससे पूर्व भी कोंडापुरम गांवके पञ्च लिंगेश्वर मन्दिरमें भी इसी प्रकारकी वीभत्स घटना हुई थी ।
          हिन्दू विरोधी प्रशासनसे किसी प्रकारकी आशा करना व्यर्थ है । पुलिसमें भी निष्क्रियता, उन्हीं तुष्टीकर्ताओंके कारण ही है । हिन्दू समाजको अपनी सम्पत्तियोंकी तबतक स्वयं ही रक्षा करनी पडेगी, जबतक देशमें हिन्दूराष्ट्र स्थापित नहीं हो जाता । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution