सेनाके विशेष रेलयानसे लुप्त (गुम) हुए १० जवान !


जून २८, २०१८

बीएसएफके १० जवान बुधवारको सेनाके ‘विशेष रेलयान’से गुम हो गए ! ये सभी जवान जम्मू जा रहे थे । सूचनाके अनुसार, ‘बॉर्डर सिक्योरिटी फॉर्स’के (बीएसएफ) ये जवान वर्धमानसे धनबाद स्टेशनके मध्य गुम हुए हैं ।
इस प्रकरणमें अधिकारीने मुगलसराय जीआरपीमें ‘एफआईआर’ करवाई है । सूचनाके अनुसार ‘विशेष रेलयान’से बीएसएफके ८३ जवान पश्चिम बंगालके मुर्शीदाबादसे जम्मू जा रहे थे ।
इस मध्य मुगलसराय स्टेशनपर जब जवानोंकी गणनाकी गई तो उसमेंसे १० जवान कम पाए गए ! अधिकारीने तुरन्त इसकी सूचना अधिकारियोंको दी और एक ‘एफआईआर’ मुगलसराय ‘जीआरपी’में संकलित करवाई ।
इस प्रकरणपर मुगलसरायके उप-अधिकारी जेके यादवने कहा, विशेष रेलयानसे जम्मू जा रहे १० ‘बीएसएफ’ जवानोंके गुम होनेका विवरण अधिकारीने संकलित कराया है । इस प्रकरणकी जांच हो रही है । गुम हुए जवानोंमें ७ सिपाही और एक मुख्य सिपाही सम्मिलित हैं ।
ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी जवान वर्धमानसे धनबाद स्टेशनके मध्य गुम हुए हैं; क्योंकि मुगलसरायसे पहले विशेष रेलयान इन दो स्टेशनोंपर रुकी थी ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution