‘ऑक्सीजन’के ‘सिलेंडर’ देनेके प्रतिफलमें युवतीसे यौनक्रियाकी की मांग
१८ मई, २०२१
देहलीकी ‘इलाइट कोलोनी’ क्षेत्रमें एक युवतीको ‘ऑक्सीजन’का ‘सिलेंडर’ देनेके लिए, पडोसी युवकने उससे यौनक्रिया करनेके लिए मांग की । युवतीका पिता ‘कोरोना’ महामारीसे सङ्क्रमित है, जिसके लिए बेटीको ‘ऑक्सीजन’के लिए याचना करनी पडी । ‘ऑक्सीजन’ देनेवाले युवकने उसे, अपने साथ सोनेके लिए कहा । युवतीने यह बात अपनी सखीको बताई तो उसकी सखीने ‘ट्वीट’कर अन्य लोगोंको सन्देश पहुंचाकर, इसपर किस प्रकारकी कार्यवाहीकी जाए ? इसके बारेमें पूछा । इस बारेमें जानकर लोग भडककर क्रोधित हो गए ।
राष्ट्रीय महिला आयोगकी प्रमुख रेखा शर्माने पुलिस आयुक्तसे उसपर त्वरित प्राथमिकी प्रविष्ट करने और कठोर कार्यवाही करनेकी मांग की ।
कोरोना संकटके इस आपातकालमें मनुष्यका मूल चरित्र सामने आ रहा है । एक और जहां लोग यथासम्भव दूसरोंकी सहायता कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे निकृष्ट लोग भी हैं जो इस प्रकारकी विक्षिप्त मानसिकतासे त्रस्त हैं । ऐसे लोगोंको समाजमें जीनेका अधिकार नहीं होना चाहिए, उन्हें मृत्युदण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply